विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

ENG vs WI 1st Test: ब्लैकवुड की बल्लेबाजी देखते हुए बेटे ने कहा, 'डैडी हिट द बॉल', फिर देखिए क्या हुआ ..देखें Video

EngVsWI 1st Test Match Result: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1- 0 की शानदार बढ़त ले ली है. वेस्टइंडीज की ओर से जर्मेन ब्लैकवुड (Jermaine Blackwood) ने शानदार परफॉर्मेंस किया और 95 रनों की पारी खेलकर जीत निश्चित की.

ENG vs WI 1st Test: ब्लैकवुड की बल्लेबाजी देखते हुए बेटे ने कहा, 'डैडी हिट द बॉल', फिर देखिए क्या हुआ ..देखें Video
पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की शानदार जीत
  • पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया
  • ब्लैकवुड ने खेली शानदार 95 रनों की पारी
  • वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल बने मैन ऑफ द मैच
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

EngVsWI 1st Test Match Result: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1- 0 की शानदार बढ़त ले ली है. वेस्टइंडीज की ओर से जर्मेन ब्लैकवुड (Jermaine Blackwood) ने शानदार परफॉर्मेंस किया और 95 रनों की पारी खेलकर जीत निश्चित की. ब्लैकवुड की पारी की तारीफ हर तरफ हो रही हैं. वहीं ब्लैकवुड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका बेटा टीवी पर उऩकी बल्लेबाजी देख रहा है. पापा को टीवी पर बल्लेबाजी करता देख बेटा काफी खुश है और यह कहते हुए नजर आ रहा है कि 'डैडी हिट द बॉल'. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने वीडियो शेयर कर अपने बेटे को मिस करने की बात कही है. बता दें कि ब्लैकवुड ने अपने करियर में 29 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 1 शतक के साथ 11 अर्धशतक जमाए हैं.

साउथम्पटन टेस्ट में जीत के साथ ही अब वेस्टइंडीज की टीम 3 टेस्ट मैचों में 1- 0 से आगे हो गई है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. बता दें कि पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 204 रन बनाए थे जिसके बाद वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए.

इसके बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की और 313 रन बनाकर वेस्टइंडीज को टेस्ट जीतने के लिए आखिरी दिन 200 रनों का लक्ष्य दिया. जिसे वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 64.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया. वैसे पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले वेस्टइंडीज गेंदबाज शैनन गेब्रियल (Shannon Gabriel) को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. शैनन गेब्रियल ने इस टेस्ट में 9 विकेट चटकाए. पहली पारी में गेब्रियल के नाम 4 विकेट तो वहीं दूसरी पारी में 5 विकेट लेने में सफल रहे थे. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com