T20 World Cup 2026 में सुपर-8 राउंड (Super-8 round) में मंगलवार को इंग्लैंड ने पल्लेकल में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, लेकिन इस हार के साथ ही पड़ोसी पाकिस्तान गहरे संकट में घिर गया है. अंग्रेज अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली टीम बन गए. साथ ही, पाकिस्तान को हराकर (England vs Pakistan) इंग्लैंड ने दो और प्वाइंट्स झटकने के साथ ही ग्रुप में अपनी नंबर-1 की पोजीशन भी और मजबूत कर ली, लेकिन यहां से अब पाकिस्तान को अंतिम चार का टिकट कटाने के लिए प्रदर्शन के साथ ही बहुत ज्यादा दुआओं और बहुत हद तक चमत्कार की दरकार होगी. चलिए जान लीजिए कि अब यहां से पाकिस्तान के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या रास्ता बचा है.
1. 'तीन टीम टाई' के लिए दुआ शुरू !
इंग्लैंड के हाथों हार के बाद अब पाकिस्तानी फैंस यह दुआ कर रहे हैं कि न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका से हार जाए, तो इंग्लैंड अपने आखिरी मैच में भी न्यूजीलैंड को हरा दे. अगर ऐसा होता है, तो पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को मात देनी होगी. इससे जहां इंग्लैंड के 6 प्वाइंट हो जाएंगे, लेकिन बाकी तीनों टीम 3-3 अंक के साथ टाई कर जाएंगी. ऐसे में जिसका भी NRR (नेट रन-रेट) सबसे अच्छा होगा, वह सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगा. मतलब पाकिस्तान को अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा, तब उसकी NRR को लेकर बात बनेगी.
अगर 3 टीमों का टाई होता है, तो पाकिस्तान के सामने ऐसे होंगे विकल्प
मान लेते हैं कि इंग्लैंड को छोड़कर बाकी तीनों टीमों के बीच 3-3 अंक के साथ टाई हो जाता है. इस सूरत में आप जान लें कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए क्या करना होगा
बनाम श्रीलंका अंक NRR सेमीफाइनल के आसार
1-10 रन जीत 3 थोड़ा + कम (श्रीलंका vs न्यूजीलैंड रिजल्ट पर)
40-50 रन जीत 3 मजबूत + खासे ज्यादा
80 रन जीत 3 बहुत ज्यादा+ सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का !
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: भारतीय प्लेइंग XI पर मचा बवाल, सुनील गावस्कर ने इस खिलाड़ी को बाहर करने की दी सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं