England vs Pakistan, Super-8: खेले जा T20 World Cup 2026 के सुपर-8 राउंड (Super-8 Round) के तहत आज के बहुत ही अहम मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ (Eng vs Pak) पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. फिलहाल, पड़ोसी देश ग्रुप-2 में नंबर तीन टीम है. उसका और न्यूजीलैंड का पहला मैच बारिश से धुल गया था और दोनों को ही एक-एक प्वाइंट बांटने पर मजबूर होना पड़ा था. इसके बाद इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराकर ने केवल खुद को ग्रुप-2 की नंबर-1 टीम बना लिया था, बल्कि उसने बहुत ही अहम +2.550 का नेट रन-रेट हासिल कर लिया था. अब टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनने के पीछे पाकिस्तान का मकसद इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करना ही नहीं, बल्कि उससे बेहतर NRR करते हुए खुद को ग्रुप-2 की नंबर एक पायदान पर ले जाना भी है.
LIVE SCORE
पाकिस्तान की नजर NRR पर
बारिश से बंटे अंकों ने पाकिस्तान को झटका दिया था. लेकिन आज उसे ग्रुप में अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए न केवल जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बेहतर नेट रन-रेट (NRR) हासिल करने पर भी उसकी नजर लगी हुई है क्योंकि जो हालात अभी तक इस राउंड में देखने को मिले हैं, उसने NRR की अहमियत बहुत ही ज्यादा बढ़ा दी है. ग्रुप-1 में हालिया दक्षिण अफ्रीका की भारत पर और विंडीज की जिंबाब्वे के खिलाफ जीत इसका एक शानदार उदारण है. यही वजह है कि इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकल में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया क्योंकि उसे जो अंतर हासिल करना है, उसके लिए तुलनात्मक रूप से पहले बैटिंग करने का फैसला ही ज्यादा बेहतर है.
यह चैलेंज नहीं आसां...
पाकिस्तान के लिए एक ही मैच में 0.000 से + 2.550 नेट रन-रेट करना खासा चुनौतीपूर्ण है. खासकर उसकी बैटिंग और सामने वाली टीम इंग्लैंड को देखते हुए. अब जब पाकिस्तान पहले बैटिंग कर रही है, तो उसे इसके लिए अच्छा-खासा विशाल स्कोर खड़ा करना होगा. और उन्होंने इंग्लैंड की तुलना में प्रति ओवर ज्यादा रन बनाने होंगे.
...इन उदाहरणों से समझें पूरी तस्वीर
अब जब पाकिस्तान पहले बैटिंग कर रहा है, तो एक बार को काल्पनिक स्थिति के तौर पर मान लेते हैं कि अगर पाकिस्तान 180 रन बनाता है, तो:-
पाकिस्तान इंग्लैंड ऑलआउट स्कोर जीत का अंतर लगभग NRR
180 129 51 +2.550 (इंग्लैंड के बराबर)
128 128 या कम 52+ + 2.600 (इंग्लैंड से बेहतर)
180 148 या कम 52 + + 2.600 (इंग्लैंड से बेहतर)
साधारण सी बात है कि अगर आज पाकिस्तान को इंग्लैंड से बेहतर नेट रन-रेट हासिल करना है, तो उसे अंग्रेजों को 52 रन से मात देनी होगी. अब देखना होगा कि पाकिस्तान आज के अहम मुकाबले से क्या हासिल कर पाता है. पाकिस्तान का समूह 'ग्रुप ऑफ डेथ' बन गया है. इस ग्रुप में बहुत ही कड़ा मुाकबला है क्योंंकि बाकी दो टीमें श्रीलंका और न्यूजीलैंड भी पूरा जोर लगाए हुए हैं और सक्षम टीमें हैं.
यह भी पढ़ें: Ind vs Zim: जब यह होगा 'सुपर मिरेकल', तभी दक्षिण अफ्रीका से उपर आ पाएगा भारत, जानें क्या है व्यावहारिक गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं