- कभी देखी है ऐसी स्विंग !
- यह स्विंग बहुत ही खास है !
- जिमी का जवाब नहीं !
इंग्लिश महान पेसर जेम्स एंडरसन (James Anderson) भले ही उम्रदराज हो रहे हैं, लेकिन उनकी गेंदों की जवानी किसी भी युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हो चली है. स्विंग किसी पुरानी शराब की तरह फैंस को मदहोश करने वाली, लेकिन बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाली है. इसका बहुत ही खूबसूरत तस्वीर जारी टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को तब देखने को मिली जब न्यूजीलैंड के नंबर सात बल्लेबाज मिशेल ब्रेसवेल पिच पर जमकर बल्लेबाजी कर रहे थे. और करियर का पहला टेस्ट खेल रहे इस लेफ्टी बल्लेबाज की आंखों में सपना परवान चढ़ रहा था, लेकिन इससे पहले कि यह सपना पूरा हो पाता, स्विंग के सुल्तान जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने स्विंग की प्रदर्शन लगा दी. और ब्रेसवेल का सपना चूर हो गया.
यह भी पढ़ें: "कोई नहीं जानता कि मैं किस दर्द से पिछले दिनों गुजरा", हार्दिक ने बयां की दिल की बात, video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करियर का पहला टेस्ट खेल रहे मिशेल ब्रेसवेल ने अपने पहले ही टेस्ट में बहुत ही कॉन्फिडेंस का परिचय दिया, लेकिन जब वह 87 गेंद खेल चुके थे और 9 चौके जड़ चुके थे, तो उनकी आंखों में पहले ही टेस्ट की पहली पारी में अर्द्धशतक जड़ने का सपना पल रहा था. और ब्रेसवेल इस अर्द्धशतक के हकदार भी थे क्योंकि जैसी बल्लेबाजी उन्होंने की, उससे देखकर कहीं से भी नहीं लगा कि 32वें साल में चल रहा यह बल्लेबाज करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहा है, लेकिन पचासे से एक दिन पहले ही जेम्स एंडरसन ने एंगल बदलकर आउनके लिए राउंड द विकेट आकर स्विंग की प्रदर्शन लगा दी.
यह भी पढ़ें: कार्तिक को पहले मैच में इलेवन से बाहर रखना चाहिए था, गंभीर का हैरानी भरा बयान
क्रीज के कोने से बेहतरीन आउट स्विंग, तो कभी उम्दा इन-स्विंग, तो कभी डिसेप्टिव सीम गेंदबाजी और थोड़ा-थोड़ा रिवर्स स्विंग का अभी अंदाज. और ब्रेसवेल एक बेहतरीन इन स्विंग पर गच्चा खा ही गए. एक अंदर आती गेंद को खेलने पर मजबूर हो गए. और गेंद चली गयी किनारा लेकर पहली स्लिप में पूर्व कप्तान जो. रूट के हाथों में. दोनों के बीच बेहतरीन द्वंद्व देखने को मिला. यह एंडरसन की स्विंग की एक तस्वीर थी, जो आज के दौर में यदा कदा ही देखने को मिलती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं