विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2022

हार्दिक पांड्या ने 85 सेकेंड के Video के जरिए दिखाया कि पिछले तीन साल के भीतर कैसे दर्द और दिक्कतों से गुजरे

Eng vs Ind 3rd ODI: तस्वीरें ज्यादा धुंधली नहीं हुई हैं, जब हार्दिक पांड्या को लेकर पिछले साल तक सवाल उठ रहे थे. उनके विश्व कप में चयन को लेकर बातें की जा रही थीं, लेकिन अब Hardik Pandya की दुनिया एकदम 360 डिग्री पर बदल गयी है.

हार्दिक पांड्या ने  85 सेकेंड के Video के जरिए दिखाया कि पिछले तीन साल के भीतर कैसे दर्द और दिक्कतों से गुजरे
हालिया समय में हार्दिक पांड्या ने अपना कद कहीं ऊंचा कर लिया है
  • यह हार्दिक पांड्या का समय है
  • पिछले साल तक टीम इंडिया में जगह को लेकर सवाल थे
  • इंग्लैंड में बने मैन ऑफ द सीरीज
नई दिल्ली:

टीम इंडिया ने रविवार को सीरीज के आखिरी वनडे में विंडीज को 5 विकेट से हराकर शृंखला पर 3-0 से कब्जा किया, तो  दोनों प्लेयर ऑफ द मैच ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और प्लेयर ऑफ द सीरीज हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) छा गए. फैंस और पंडितों के बीच जोर-शोर से इन दोनों की ही चर्चा हो रही है. सड़क से से लेकर सोशल मीडिया तक इन दोनों का ही गुणगान हो रहा है. लेकिन इन दोनों खासकर बहुत ज्यादा हद तक हार्दिक पांड्या के लिए हालिया कुछ साल बहुत ही तनावपूर्ण और संघर्ष करते हुए गुजरे. पिछले साल 2012 के आईपीएल में उन्होंने एक भी गेंद नहीं फेंकी, तो उन्हें एक वर्ग ने खत्म मान लिया.

चोट पर चोट, पिता का देहांत और मुंबई इंडियंस का रिटेन न करना. मतलब एक ऐसी पीड़ा, जो गुजरने वाला शख्स ही किसी के मुकाबले कहीं बेहतर समझ सकता है. और अब सीरीज जीत के एक दिन बाद हार्दिक ने लगभग 85 सेकेंड के वीडियो के जरिए चाहने वालों को दिखाया कि पिछले तीन साल उनके लिए कितने पीड़ादायक और कितने उतार-चढ़ाव से भरे रहे. 

यह भी पढ़ें:

* Eng vs Ind 3rd ODI: तीसरे वनडे ऋषभ के बल्ले से निकला तूफान, तो सोशल मीडिया बोला-पंत तुझे सलाम 

* हार्दिक पांड्या इस फैसले से एकदम अवाक था, रवि शास्त्री का खुलासा

* Eng vs Ind 3rd ODI: जडेजा के इस सुपर से ऊपर कैच ने इंग्लैंड के बड़े स्कोर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, video  

वीडियो की शुरुआत कुछ सेकेंड के मोंटाज से होती है, जिसमें हार्दिक के बचपन और माता-पिता के साथ  तस्वीर दिखायी गयी हैं. इसमें वह कहते हैं, "लंबे समय के ब्रेक से मैं फिर से तरोताजा महसूस कर रहा हूं और टीम इंडिया में फिर वापसी करके बहुत ही अच्छा लग रहा है और मैं रोमांचित हूं."

इसके बाद एक "अक्टूबर 2019" के शीर्ष के साथ इस समय के पलों में दिखाया है कि कैसे हार्दिक पांड्या किसी दोस्त के सहारे के साथ लंगड़ाते हुए चल रहे हैं, तो दूसरे शॉट में वह व्हीलचेयर पर बैठकर इसे धकेलने की कोशिश कर रहे हैं. यही वह समय था, जब हार्दिक सबसे ज्यादा चोट से जूझ रहे थे. हार्दिक ने दिखाया है कि फिट होने के लिए वह कैसे दर्द और प्रक्रिया से गुजरे, जो किसी खिलाड़ी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता. इसके बाद अलग-अलग साल के शीर्षक से हार्दिक ने अपनी आगे की यात्रा दिखायी है.  

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Board Of Control For Cricket In India, England Vs South Africa 07/24/2022 Ensa07242022205287, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com