विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2022

Eng vs Ind 3rd ODI: तीसरे वनडे ऋषभ के बल्ले से निकला तूफान, तो सोशल मीडिया बोला-पंत तुझे सलाम

Eng vs Ind 3rd ODI: ऋषभ पंत (Rishabh Pant 1st ODI Century) की पहली वनडे सेंचुरी को बहुत लंबे समय तक याद किया जाएगा.

Eng vs Ind 3rd ODI: तीसरे वनडे ऋषभ के बल्ले से निकला तूफान, तो सोशल मीडिया बोला-पंत तुझे सलाम
Eng vs Ind 3rd ODI: Rishabh Pant के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया
  • पंत ने बनाए नाबाद 125 रन
  • पंत ने खेलीं 113 गेंद, 16 चौके, 2 छक्के
  • मैन ऑफ द मैच बने ऋषभ पंत
नई दिल्ली:

करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों ने शायद ही  सोचा होगा कि उन्हें ऋषभ पंत का  तीसरे वनडे में वह रूप देखने को मिलेगा, जो पहले कभी नहीं ही देखा. लेकिन इस लेफ्टी के बल्ले से मैनेचेस्टर में ऐसा तूफान निकला कि हर कोई इसमें बह गया. ऋषभ ने अपने वनडे करियर के 27वें वनडे मुकाबले में पहला शतक जड़ा. और वास्तव में उनके शतक का इससे बेहतर समय कोई नहीं हो सकता था, जब भारत सीरीज कब्जाने की लड़ाई उतरा था. साथ ही, यह शतक तब आया, जब भारत के शीर्ष बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. तब उन्होंने नाबाद रहते हुए 113 गेंदों पर 16 चौकों और 2 छक्कों से एक ऐसी पारी खेल डाली,  जिससे करोड़ों भारतीय फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे. और  सोशल मीडिया तो ऋषभ पंत का दीवाना हो गया है. जमकर इस लेफ्टी बल्लेबाज की तारीफ में ट्वीट किए जा रहे हैं. आप नजर डाल लें 

बीसीसीआई ने भी पंत की तारीफ में ट्वीट किया

पंत के अंदाज ने फैंस को मदहोश कर दिया

आखिरी पलों में पंत ने अंग्रेजों का बुरी तरह बैंड बजा दिया

यह तस्वीर कहीं सिंबल न बन जाए

जब पारी ऐसी हो, तो भला कौन तारीफ नहीं ही करेगा

यह भी पढ़ें:

* जडेजा के इस सुपर से ऊपर कैच ने इंग्लैंड के बड़े स्कोर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, video  

विकेटों के पतझड़ के बीच बाबर आजम के शतक को सोशल मीडिया और पंडितों ने किया सलाम

बहुत ही कड़े मुकाबले में बाबर ने मेगा रिकॉर्ड में कोहली को दी मात 

क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, England Vs India 07/17/2022 Enin07172022205284, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com