विज्ञापन

भारतीय शेर लेंगे बदला? अब शुरू हो रही वनडे जंग, सीरीज की 5 बड़ी बातें, टीम गिल की ताकत और कमजोरी

टी20 की हार अब इतिहास की बात है. अब सिर पर वनडे सीरीज सवार है. और करोड़ों भारतीय के दिल में मिशन बदला पल रहा है. अगर ऐसा है, तो इसके पीछे खास वजह भी हैं

भारतीय शेर लेंगे बदला? अब शुरू हो रही वनडे जंग,  सीरीज की 5 बड़ी बातें, टीम गिल की ताकत और कमजोरी

India V/S England ODI: टी20 इतिहास की बात है, लेकिन जख्म हैं  करोड़ों भारतीय, फैंस और मीडिया को परेशान किए हुए हैं. बातें खत्म का नाम नहीं ले रही हैं, BCCI ने रिव्यू करने का फैसला किया है, तो गौतम गंभीर एंड कंपनी निशाने पर है. और इसी तड़प के बीच मंगलवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. टीम इंडिया के महादिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टीम से जुड़े हैं, तो भारतीय फैंस की उम्मीदें आसमान छू रहीं. इन चाहने वालों की नजर इस सीरीज को 'मिशन रिवेंज' के रूप में देख रही है. अरमान दिल में पलने लगे हैं कि टी20 हार का बदला भारतीय धुरंधर लेने में सफल होंगे. बहरहाल, भावनाएं अपनी जगह हैं और हकीकत अपनी जगह. और इसमें जीत कहां और कितनी प्रतिशत छिपी है, इसने  समझना और तौलना होगा. 

तिलंगे बनेंगे मिशन रिवेंज का आधार

अगर करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें बढ़ चली है कि टीम इंडिया वनडे सीरीज में मेजबानो को पटख देगी, तो 50 प्रतिशत उम्मीदों को वास्तविक कहा जा सकता है क्योंकि रोहित, विराट और बुमराह जब टीम से जड़ते हैं, तो यह जुड़ाव टीम इंडिया को एक अलग ही ताकत प्रदान करता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

जानें सीरीज की 5 बड़ी बातें 

मैच की शुरुआत 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. दूसरा मैच गुरुवार और तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इनमें सिर्फ दूसरा ही मैच शाम 5:30 बजे शुरू होगा. पहला और आखिरी वनडे मुकाबला 3:30 बजे से खेला जाएगा.

भारत की वापसी टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, भारतीय टीम वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी के साथ एक मजबूत इकाई के रूप में उतर रही है.

इंग्लैंड का आत्मविश्वास

वहीं, हाल ही में भारत का टी20  सीरीज में 4-0 से सफाए के बाद इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद काफी आत्मविश्वास से भरी है और वे इस लय को वनडे सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे. और इसमें भी दो राय नहीं कि हर लिहाज से मेजबान ही मनोवैज्ञानिक  लाभ के साथ मैदान पर उतरेंगे. फिर चाहे यह पिच हो, दर्शक, मैदानों के बदले-बदले आयाम. और इनमें सबसे बड़ी बात हालिया जीत, जो किसी भी टीम की चाल, चरित्र और चेहरा बदल देती है

पिच और मौसम 

एजबेस्टन की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है और नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है. मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे एक पूर्ण 50 ओवर का मैच होने की संभावना है. भारत के लिए अच्छी बात यह है कि यहां से अब कुछ हॉरिजोंटल (समतल) बल्ले से खेलने वाले कुछ बल्लेबाज जुड़े हैं. और इनमें सबसे ऊपर नाम कप्तान शुभमन गिल का है, जिन्हें मिशन रिवेंज के लिए खुद आगे रहकर बड़ी भूमिका निभानी होगी.

जीत की संभावना

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुकाबला काफी करीबी होगा, लेकिन अनुभवी भारतीय टीम को 52% जीत की संभावना के साथ थोड़ा आगे रखा गया है. इसकी वजह भारत का वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. भले ही टी20 सीरीज का नतीजा इंग्लैंड के पक्ष में रहा हो, लेकिन 50 ओवर के फॉर्मेट में भारतीय टीम अधिक संतुलित मानी जाती है. बुमराह जैसे दिग्गज के 10 ओवर भारतीय टीम की गेंदबाजी को धार देता है.

Latest and Breaking News on NDTV


भारतीय टीम की ताकत और कमजोरी

ताकत

अनुभवी दिग्गज: टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर टी20 जैसा अस्थिर नहीं है. इसमें गिल, रोहित केएल राहुल, विराट कोहली तक शीर्ष चार बल्लेबाज न  केवल सीधे बल्ले से खेलते हैं, बल्कि इनके पास खासा अनुभव भी है. 

विश्वस्तरीय गेंदबाजी: जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बहुत संतुलित है, जिसमें बुमराह नई गेंद और डेथ ओवर्स दोनों में माहिर हैं, 

स्पिन विकल्प: अक्षर पटेल का टी20 में प्रदर्शन फीका रहा, लेकिन वनडे में एप्रोच अलग क्रिकेट का आधार  बनती है. वहीं, कुलदीप के 10 ओवर भी ताजा एप्रोच लेकर आएंगे और इन दोनों खासकर कुलदीप से निपटना आसान नहीं होने जा रहा. 

गहराई: निश्चित तौर पर वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को पूर्ण ऑलराउंडर नहीं का जा सकता, लेकिन जितनी भी इन दोनों की क्षमता है, वह भले ही टी20 के पैमाने पर कम पड़ जाती हो, लेकिन वनडे के 'गाड़ी' के धीमे होने पर दूसरे गीयर में टीम इंडिया को काफी फायदा दिला सकती है. 

बड़े मैचों का अनुभव: भारतीय खिलाड़ी दबाव वाली स्थितियों में खेलने के आदी हैं, जो महत्वपूर्ण मुकाबलों में फायदेमंद होता है. फिर चाहे रोहित हों, विराट या बुमराह सहित कुछ और खिलाड़ी. इन सभी ने बड़े से  बड़े मै का टेम्प्रामेंट दिखाया है. और अंग्रेजों को मिलने वाले फायदे से ये नेविगेट करने में सक्षम हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV


भारत की कमजोरी

1. टी20 का परिणाम और युवाओं पर असर: हाल ही में संपन्न टी20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. और इसका असर खासकर  युवा खिलाड़ियों पर पड़ सकता है. इनमें वॉशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल तो हैं हीं, तो वहीं नए गुरुनर बराड़ और प्रिंस यादव  जैसे नए खिलाड़ी भी हैं, जिनके पास इंग्लिश धरती पर खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है.

2. मध्य क्रम की निरंतरता: भारत की वनडे की सफलता का आधार टॉप ऑर्डर रहा है, लेकिन मिड्ल ऑर्डर के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है. और यह बहुत हद तक कमजोरी बन गया है. यहां पर आगे बढ़कर इस बार जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को लेनी होगी. वह टी20 कप्तान बने हैं और यहां के हालात भी अच्छे से समझ गए हैं. 

3. दमदार ऑलराउंडर का न होना: हार्दिक का चोटिल होना और अब मूल टीम से नितीश रेड्डी का वनडे टीम से बाहर होने ने टीम इंडिया के संतुलन को हिला दिया है. और इसने गंभीर एंड कंपनी के सामने बड़ी समस्या तो खड़ी की है, तो यह पहलू बड़ी कमजोरी भी बन गया है. 

4. नई गेंद की चुनौती: इंग्लैंड की परिस्थितियों में नई गेंद से स्विंग का सामना करना भारतीय शीर्ष क्रम के लिए शुरुआती चुनौती हो सकती है. यह सही है कि इंग्लैंड में रोहित ने खूब रन बनाए हैं, तो गिल के पास भी अच्छा अनुभव है, लेकिन यहां अच्छी शुरुआत तीनों ही मैच में दोनों के लिए एक बड़ा चैलेंज रहेगा क्योंकि कभी गिल चलते हैं, तो रोहित नहीं चलते. रोहित का बल्ला बोलता है, तो गिल खामोश हो जाते हैं और यह भी एक कमजोरी है. 

5. बुमराह का  साथ कौन देगा

जस्सी को लेकर कोई सवाल ही नहीं है, लेकिन जरूरत पर दूसरे छोर पर उनका साथ कौन देगा. अर्शदीप ने कुल जमा 17 वनडे खेले हैं, लेकिन यहां उनके 30 विकेट ही हैं. अब बचे प्रिंस यादव,  प्रसिद्ध कृष्णा सहित बाकी बॉलर कितना दम दिखा पाएंगे, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल तो इस डिपार्टमेंट में बड़ा छेद दिख रहा है. 

इंग्लैंड वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जॉस बटलर, बेन डकेट, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, जॉश टंग

 भारतीय वनडे टीम:  शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर ब्रार, प्रिंस यादव


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, England Vs India 2026, Cricket, Shubman Singh Gill, Harry Cherrington Brook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com