England vs India 3rd Test, Day 4 (August 28Th): भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार को यहां तीसरे टेस्ट में पारी की हार के बाद इसके पीछे कई वजह बतायी हैं. इसमें एक बड़ी वजह विराट ने बताते हुए कहा कि यह पहली पारी का कम स्कोर ही था, जिसने हम पर बहुत ही ज्यादा दबाव बना दिया. इंग्लैंड ने विशाल बढ़त बनायी और साथ ही उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम चौथे दिन लंच से पहले ही आठ विकेट गंवाकर दूसरी पारी में 278 रन पर सिमट गयी जिससे उसे पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. टीम पहली पारी में महज 78 रन ही बना सकी थी. इंग्लैंड ने फिर अपनी पहली पारी में 423 रन का स्कोर बनाकर 354 रन बड़ी बढ़त हासिल की. इंग्लैंड इस तरह पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबर हो गया.
..और अजिंक्य रहाणे के करियर पर यह कलंक लग ही गया, अब सवाल यह है कि...
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘जब आप 80 रन (पहली पारी में) के अंदर आउट हो जाते हो तो यह स्कोरबोर्ड का दबाव होता है और इसके बाद प्रतिद्वंद्वी टीम इतना बड़ा स्कोर बना दे, तो मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं.'भारतीय टीम ने तीसरे दिन दो विकेट पर 215 रन बनाये थे जिससे वह ठीक स्थिति में थी कोहली ने कहा, हमने कल (तीसरे दिन) मैच में बने रहने के लिये अच्छा खेल दिखाया था, हम जितना प्रयास कर सकते थे, हमने किया और खुद को मौका भी दिया.'
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इंग्लैंड के गेंदबाजों के बारे में उन्होंने कहा, ‘लेकिन शनिवार को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने काफी दबाव बना दिया और अंत में वह नतीजा हासिल किया जो वे चाहते थे.' कोहली ने कहा, ‘पहली पारी का स्कोर काफी खराब रहा, यह इसी देश में हो सकता है कि पूरी पारी ताश के पत्तों की तरह ढह जाए.' चौथे दिन के खेल पर उन्होंने कहा, ‘हमने सोचा कि पिच बल्लेबाजी के लिये अच्छी है, लेकिन अनुशासित गेंदबाजी ने गलतियां करने पर मजबूर कर दिया और दबाव बहुत ज्यादा था, जब आप रन नहीं बना रहे हों, तो दबाव से उबरना बहुत मुश्किल है. इससे ही बल्लेबाजी चरमरा गयी.'
पंत के पहली पारी में 2, दूसरी में 1 रन, फैंस ने ऋषभ पंत को सुनायी खरी-खोटी
भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. टॉस के फैसले पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, ‘नहीं पिच बल्लेबाजी के लिये अच्छी दिख रही थी, जब इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करना शुरू किया तो हमारी गेंदबाजी इतनी अच्छी नहीं थी. दोनों टीमें इस मैच में कैसा खेली, नतीजा उसी हिसाब से है.' भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में शानदार जीत से बढ़त बनायी थी, लेकिन अब श्रृंखला बराबर हो गयी है तो भारतीय टीम के हमने उनके वापसी करने की उम्मीद की थी.'
मध्यक्रम के खिलाड़ियों के रन नहीं बना पाने के बारे में कोहली ने कहा, ‘गहराई, आप इस पर चर्चा कर सकते हो. शीर्ष क्रम को काफी रन बनाने चाहिए तभी निचला मध्यक्रम आगे बढ़ सकता है. हमने पहले दो मैचों में काफी अच्छा किया. बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें आत्मविश्वास से भरा रहने की जरूरत है. यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया में 36 रन पर सिमटने के बावजूद हमने वापसी की थी.' ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट के लिये चयन पर उन्होंने कहा, ‘यह पिच पर निर्भर करेगा, पिच को देखेंगे कि इस पर कितनी नमी है और फैसला इसी से होगा. मुझे लगता है कि यह फार्मूला कारगर है, चार तेज गेंदबाज (इस तरह के हालात में). उन्होंने कहा, ‘हम टेस्ट मैच खेल रहे हैं और हमने पहले भी वापसी की है और कुछ चीजों में सुधार की जरूरत है, हम उन गलतियों को सही करने की कोशिश करेंगे और ध्यान अगले मैच पर लगायेंगे.'
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं