विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2021

Eng vs Ind 3rd Test: ..और अजिंक्य रहाणे के करियर पर यह कलंक लग ही गया, अब सवाल यह है कि...

Eng vs Ind 3rd Test: लीड्स टेस्ट के चौथे दिन पुजारा और कोहली के आउट होने के बाद रहाणे के पास एक बेहतरीन पारी खेलने का बहुत ही बढ़िया मौका था, लेकिन रहाणे ने इसे जाया कर दिया है और अब उन्हें लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं.

Eng vs Ind 3rd Test: ..और अजिंक्य रहाणे के करियर पर यह कलंक लग ही गया, अब सवाल यह है कि...
Eng vs Ind 3rd Test: अजिंक्य रहाणे अब बहुत ही ज्यादा दबाव में हैं
नयी दिल्ली:

मेजबान इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट के चौथे दिन (मैच रिपोर्ट) शनिवार को टीम विराट (Virat Kohli) को पारी और 76 रन के अंतर से ऐसी करारी शिकस्त दी कि लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में मिली जीत की सारी खुशी काफूर हो गयी. इस हार ने फैंस और प्रशंसक कुछ ऐसे ही नाराज हैं, जैसे कुछ महीने पहले WTC Final में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार पर हुए थे. इस सीरीज में कुछ खिलाड़ी आलोचकों के निशाने पर हैं और इसकी वजह यह भी है कि कतार में  सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज लगे हुए हैं. निशाने पर चल रहे बल्लेबाजों में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी हैं, जिनके माथे पर लीड्स में एक बड़ा कलंक लग गया. अब यह कलंक मिटाने के लिए उन्हें अगले दो मैच मिलेंगे या नहीं मिलेंगे, या देखने वाली बात होगी. 

तीसरे अंपायर ने रंगे हाथ पकड़ी पंत की यह चालाकी, विराट से बात कर सुधरवाया

लीड्स टेस्ट की पहली पारी में रहाणे सिर्फ 18 ही रन बना सके और रॉबिंसन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे, तो अगली पारी में एंडरसन ने रहाणे को उनके दस के निजी योग पर बटलर के हाथों ही लपकवा दिया. पुजारा और कोहली के आउट होने के बाद रहाणे के पास बड़ी पारी खेलकर भारत को मुसीबत से निकालने का अच्छा मौका था, लेकिन रहाणे ने यह मौका गंवा दिया. और इसी के साथ ही उनके माथे पर बड़ा कलंक लग गया. 

और वह यह है कि इंग्लैंड में साल 2016 में खेली गयी सीरीज से रहाणे का इंग्लिश धरती पर 48 टेस्ट मैचों में औसत 33.77 है. यह उनके करियर का करीब दो तिहाई है.  पिछले 31 साल में किसी भी भारतीय शीर्ष या मिड्ल ऑर्डर बल्लेबाज का औसत 48 टेस्ट मैचों में 35 से नीचे नहीं गया है. और अब जब रहाणे का चला गया है, तो यह उन  पर एक कलंक से कम नहीं है क्योंकि रहाणे उन भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं, जिनकी तकनीक कौशल से लिहाज से श्रेष्ठ माना जाता है. 

पंत के पहली पारी में 2, दूसरी में 1 रन, फैंस ने ऋषभ पंत को सुनायी खरी-खोटी

अब जब लीड्स में हार के बाद भारतीय टीम में कांट-छांट की मांग जोरों से होने लगी है, तो अब सवाल यह हो चला है कि क्या रहाणे को अगले दो टेस्ट मैचों का हिस्सा बनाया जाएगा. और अगर बनाया भी जाएगा, तो क्या यह बल्लेबाज अपने औसत में इजाफा कर भी पाएगा या नहीं  क्योंकि जिस तरह इंग्लिश गेंदबाजों ने रहाणे के बल्ले की बोलती बंद की है, उसे देखते हुए तो शक और गहरा गया है. 

VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Madhukar Rahane, Virat Kohli, England Vs India 2021, England Vs India 08/25/2021 Enin08252021199051, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com