इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हुई पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से धुलने के बाद अब टीम श्रेयस अय्यर की नजर शनिवार को मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे मैच (Eng vs Ind 2nd T20I) से विजयी अभियान के आगाज पर लगी हैं, लेकिन यह एक नहीं, बल्कि कई बड़ी वजहों से मेहमानों के लिए बहुत ही ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है. और निश्चित ही अगर गंभीर एंड कंपनी ने नौ महीने पहले इसी मैनचेस्टर मैदान पर अंग्रेजों के किए गए 'सुपर ब्लास्ट' का अध्ययन किया होगा, तो उन्हें यह अच्छी तरह पता चल गया होगा कि यह मुकाबला कितना ज्यादा मुश्किल होने जा रहा है. फिर चाहे बैटिंग पहले हो या बाद में क्योंकि इस सुपर ब्लास्ट की गूंज दुनिया भर के करोड़ों फैंस के कानों में अभी भी गूंज रही है. और जब-जब इस गूंज का एहसास होता है, तो यह इन्हें विस्मित कर देती है.
All eyes on Manchester! 👀 #TeamIndia continue to put in the hard yards ahead of the 2nd T20I against England. 🇮🇳💪#ENGvIND 👉 2nd T20I | SAT, 4th JULY, 6 PM on JioHotstar pic.twitter.com/8Ix0aoxu2O
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 3, 2026
इंग्लैंड ने उड़ाए दक्षिण अफ्रीका के होश!
बात इसी मैदान पर पिछले साल 12 सितंबर की है. इंग्लिश बल्लेबाज मैदान पर उतरे, तो मानो मैनेस्टर पर जलजला आ गया. और जब कोटे के 20 ओवर हुए, तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचा जा चुका था. फिल सॉल्ट (नाबाद 141 रन, 60 गेंद, 15 चौके, 8 छक्के) की अगुवाई में इंग्लिश बल्लेबाजों दक्षिण अफ्रीकी बॉलरों की खाल में भुस भर दिया. इंग्लैंड ने सिर्फ 2 ही विकेट पर 304 का स्कोर खड़ा कर इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. और अब यही इतिहास भारतीयों के सामने बड़ा 5 चैलेंज खड़ा कर रहा है.
1. होगा सही XI का चयन?
यह स्कोर फैंस को डरा रहा है, तो बड़ा सवाल भी खड़ा कर रहा है कि क्या भारतीय टीम मैनचेस्टर की पिच को देखते हुए सही या परफैक्ट XI का चयन करेगी. पहली बात तो यही है कि यहां बारिश से धुल गए पहले टी20 की तरह तीन स्पिनरों को खिलाने के कोई मायने नहीं हैं. जाहिर है कि यहां चाहे पेसर हों या स्पिनर सभी के लिए बुरी पिटाई से बचना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होने जा रहा है. ऐसे में गंभीर एंड कंपनी के सामने उपलब्ध खिलाड़ियों में संतुलित और सर्वश्रेष्ठ XI चुनना खासा चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है.
2. जीते टॉस, तो क्या बना पाएंगे चैलेंजिंग स्कोर?
यह भारतीयों के सामने दूसरा बड़ा चैलेंज है. अब सिक्के की उछाल तो अपने हाथ नहीं है! लेकिन अगर टॉस जीते, तो सवाल यह है कि क्या भारतीय पहले बैटिंग करते हुए उस टीम के सामने वह स्कोर खड़ा कर पाएंगे, जो इसी मैदान पर करीब 9 महीने पहले पहले बैटिंग करते हुए 302 रन बना चुकी है. निश्चित रूप से यह टीम बाद में बैटिंग करते हुए भी अच्छे-खासे आंकड़े को चेज कर सकती है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के सामने मैनचेस्टर में चैलेंजिंग स्कोर खड़ा करना दूसरी बड़ी चुनौती है. और इसी चैलेंज से अगली चुनौतियां भी जुड़ी हैं.
3. ईकाई में चलेंगे तीन तिलेंगे?
अगर भारत को अंग्रेजों को बड़े स्कोर से टेंशन देनी है, तो निश्चित रूप से उसके बैटिंग ऑर्डर के शीर्ष तीन तिलंगों (संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन) को अनिवार्य रूप से चलना है. अगर यह कहा जाए कि इन्हें दौरे में मैनचेस्टर से अच्छी पिच दूसरी नहीं ही मिलेगी, तो यह गलत नहीं ही होगा. आईपीएल जैसी पिच, बोले तो मुंह में पानी आने वाली पिच. और अब इस पिच और अहम मुकाबले में ये तीनों मिलकर कैसा 'सुर' लगाते हैं, टीम इंडिया के बड़े स्कोर का आधार इसी पर टिका है?
4. अय्यर की निरंतरता, बाकियों का साथ?
मैचेस्टर से पहले भारत को मिल एक बडे पॉजिटिव में कप्तान श्रेयस अय्यर के 47 गेंदों पर 68 रन बनाना रहा. और अब अय्यर को इस परफॉरमेंस को अगले स्तर पर लेकर जाने की बड़ी जिम्मेदारी है. भारतीय कप्तान मिडल ऑर्डर की रीढ़ हैं और यहां उनके सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर की रीढ़ बनने का चैलेंज है. और चुनौती पूरी-पूरी तिलक वर्मा और शिवम दुबे के सामने भी हैं क्योंकि इनके फिनिशिंग टच के बिना भारत को वह स्कोर मिलना करीब असंभव है, जो उन्हें अंग्रेजों से लड़ने के लिए अनिवार्य रूप से चाहिए.
5. बॉलर ही नहीं, स्टॉफ का का भी चैलेंज
निश्चित रूप से यह चुनौती पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए बॉलिंग कोच और दक्षिण अफ्रीकी पूर्व पेसर मॉर्न मॉर्कल के सामने सबसे बड़ी है कि इंग्लिश बल्लेबाजों को 'भेदने' के लिए उनके पास प्लान A, प्लान B क्या है. और क्या वह भारतीय बॉलरों से इस प्लान पर सफलतापूर्वक अमलीकरण कराने में सफल हो पाएंगे? यह चुनौती अर्शदीप से शुरू होकर अक्षर पटेल और तमाम बॉलरों के सामने रहेगी कि वह कैसे हैरी ब्रूक एंड कंपनी पर लगाम लगाते हैं. खास तौर पर यह चुनौती इंग्लैंड के पहले बैटिंग करने की सूरत में कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड वनडे टीम घोषित, पहली बार मिली इस ऑलराउंडर को जगह, जोफ्रा की भी वापसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं