विज्ञापन

IND vs ENG: "हमेशा संजू सैमसन ही बाहर क्यों," वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर पार्थिव पटेल ने उठाए सवाल

टी-20I क्रिकेट में टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को लेकर बहस तेज हो गई है. इस बीच पार्थिव पटेल ने संजू सैमसन को टीम से बाहर रखने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

IND vs ENG: "हमेशा संजू सैमसन ही बाहर क्यों," वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर पार्थिव पटेल ने उठाए सवाल
संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी
Social Media

इंग्लैंड ने चौथे T20I मैच में भारत को नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को लेकर बहस तेज हो गई है, और इस बहस में अब पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल भी शामिल हो गए हैं. पटेल ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को टीम में जगह देना भावनात्मक रूप से सही फैसला है, लेकिन इसके लिए सीनियर बल्लेबाज को टीम से बाहर करना तर्कहीन है.

"हमेशा संजू सैमसन ही क्यों होते हैं बाहर"

पटेल ने यह भी स्वीकार किया कि अतीत में सैमसन को प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रखने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उन्हें बाहर करने का कोई कारण नजर नहीं आता है. पटेल ने जियोस्टार से बातचीत के दौरान कहा, "हमेशा संजू सैमसन को ही क्यों बाहर किया जाता है. अगर आप पिछले 11-12 सालों में संजू सैमसन के करियर को देखें तो एक चीज शुरू से उनका पीछा कर रही है और वह है उनके खेल में निरंतरता का अभाव."

उन्होंने कहा, "या तो उस खिलाड़ी को बाहर किया जाता है जो तेजी से रन नहीं बना पा रहा हो या फिर लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा हो. आप भावनाओं और तर्क दोनों के आधार पर फैसले नहीं ले सकते. इसलिए वैभव सूर्यवंशी को मौका देना भावनात्मक रूप से सही फैसला था." पार्थिव ने कहा, "लेकिन अगर तर्क की बात करें तो यह सवाल उठता है कि संजू सैमसन को क्यों बाहर किया गया, लेकिन मुझे लगता है कि यह फैसला भावनात्मक आधार पर लिया गया."

लगातार तीन मैचों में नाकाम रहे संजू सैमसन

इस साल के टी20 विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए सैमसन लगातार तीन मैचों में नाकाम रहे जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर छह रन बनाए. इसके बाद उनकी जगह पर 15 वर्षीय सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया. यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज अब तक आईपीएल जैसा कमाल नहीं दिखा पाया है. सूर्यवंशी ने आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाए थे. भारत मौजूदा सीरीज में अभी इंग्लैंड से 0-3 से पीछे है. यह पहला अवसर है जबकि इंग्लैंड ने भारत से टी20 सीरीज जीती है.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी- आर्चर के बीच चल रही है अलग ही जंग, खुलकर सामने आई बड़ी खामी, आंकड़े हुए बेहाल

ये भी पढ़ें-  मेलबर्न में पीएम मोदी का ऐलान, भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Sanju Viswanath Samson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com