विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी- आर्चर के बीच चल रही है अलग ही जंग, खुलकर सामने आई बड़ी खामी, आंकड़े हुए बेहाल

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की शॉट बॉल की खामी खुलकर सामने आई है. जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदों के खिलाफ यह बल्लेबाज संघर्ष कर रहा है.

वैभव सूर्यवंशी- आर्चर के बीच चल रही है अलग ही जंग, खुलकर सामने आई बड़ी खामी, आंकड़े हुए बेहाल
Vaibhav Sooryavanshi vs Jofra Archer

15 साल के वैभव सूर्यवंशी सीधे समुंदर में उतार दिये गये और अब वो अपने पहले तीन अंतर्राष्ट्रीय मैचों में तूफ़ान से जूझते दिखाई दे रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी और जोफ़्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स के नेट्स पर आईपिएल के दौरान एक-दूसरे को साथी और बैटर-गेंदबाज़ की तरह परखा भी है और अनुभव भी साझा किये हैं. लेकिन मैदान बदलते ही बात बदल गई है. जोफ़्रा 15 साल के वैभव के ख़िलाफ़ 140 से 150 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद डालकर उनका कठिन इम्तिहान ले रहे हैं. 

शॉर्ट बॉल से क़हर ढा रहे जोफ़्रा

आईपीएल मैच प्रेज़ेन्टेशन के दौरान जोफ़्रा आर्चर से पूछा गया था,"जोफ़्रा, क्या आप वैभव के ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी करते हैं?" तब जोफ़्रा ने कहा था कि वो कभी-कभी वैभव के ख़िलाफ़ गेंदबाज़ी करते हैं. लेकिन उन्होंने वैभव को डालनेवाली गेंद को लेकर राज़ नहीं खोला था. जोफ़्रा ने कहा था,"मैं उन्हें कहां गेंद डालता हूं, ये आईपीएल के बाद में बताऊंगा."

जोफ़्रा ने वैभव के लिए घातक गेंदों का राज़ इंग्लैंड की पिचों पर खोला है. जोफ़्रा ने शॉर्ट गेंद के इम्हितान में फ़िलहाल दो बार वैभव को फांस लिया है.  

आयरलैंड में मौक़ा मिलना चाहिए था

क्रिकेट के कई जानकार कह रहे हैं कि इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर विराट कोहली जैसे दिग्गजों को भी कभी मुश्किल हुई है. ऐसे में वैभव को आयरलैंड के ख़िलाफ़ मौक़े मिलते तो वो बेहतर तैयार होते. लेकिन ये भी सही है कि वैभव में खुद को जल्दी अलग-अलग पिचों पर ढालने की काबिलियत है. उन्हें जल्दी ही इसे साबित करने की चुनौती ज़रूर बनी हुई है. 

कैसे आउट हे रहे हैं वैभव?

मैनचेस्टर में अपने डेब्यू मैच में जोफ़्रा आर्चर को 1 और जॉश टंग को 2 छक्के जड़े थे. लेकिन विल जैक्स की बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को खेलने की चक्कर में वैभव को विकेटकीपर जॉश बटलर ने स्टंप आउट कर दिया. 

मैनचेस्टर के मैच के बाद नॉटिंघम में जोफ़्रा ने वैभव को दूसरे गेंदबाज़ों की तरह स्लॉट में गेंद डालने की ग़लती नहीं की. ब्रिस्टल और नॉटिंघम में उन्होंने दो बार उन्हें अपनी शॉर्ट लेकिन 145 किमी/ घंटा की रफ़्तार वाली गेंदों पर फांस लिया. 

2-1 से आगे जोफ़्रा 

वैभव ने दूसरे कई गेंदबाज़ों की तरह जोफ़्रा आर्चर को भी पहली ही गेंद पर बाउंड्री के बाहर तारे दिखाए थे. मैनचेस्टर में ये डुअल या द्वन्द्व- Duel 1-0 से वैभव के पक्ष में रहा. लेकिन नॉटिंघम और ब्रिस्टल में इसे जोफ़्रा ने अपने पक्ष में 2-1 कर दिया. वैभव ने आर्चर की 13 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 19 रन बनाए हैं. वैभव के बल्ले से दो छक्के आए हैं और इंग्लैंड का दिग्गज उन्होंने दो बार आउट कर चुका है. 

इसमें कोई शक नहीं कि वैभव एक जीनियस खिलाड़ी हैं. लेकिन इंग्लैंड के अपने डेब्यू दौरे पर उनके लिए जोफ़्रा से मुक़ाबला बराबरी पर करने और उससे भी बड़ी बात कि टीम इंडिया के लिए इस दौरे पर कम से कम एक मैच जीतने का आख़िरी मौक़ा बाक़ी है. और ये मौक़ा उन्हें कल ही साउथैंप्टन में मिलनेवाला है. लेकिन वैभव को जल्द से जल्द अपनी शॉट बॉल की कमजोरी से उबरना होगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अगर जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाजों के मुंह पर एक बार यह खून लग गया तो दुनिया भर के गेंदबाज इसी कमजोरी का फायदा उठाएंगे. 

यह भी पढ़ें: आईपीएल के शेर, तेज पिचों पर ढेर, इन 5 सबसे बड़ी वजहों से टीम अय्यर ने गंवा दी सीरीज

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर पर गिरेजी गाज? इंग्लैंड से मिली हार के बाद BCCI सख्त, प्रदर्शन का होगा रिव्यू- रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Jofra Chioke Archer, India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com