- रोहित शर्मा ने 119 मैचों में ये कारनाम किया है
- क्रिसे गेल के नाम 79 मैचों में 124 छक्के
- फिल्हाल शानदार फार्म में हैं कप्तान रोहित शर्मा
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता लेकिन इस बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardens)में की स्पाट पिच पर भारतीय बल्लेबाजों से जमकर धमाल मचाया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ताबड़तोड़ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए. इस पारी के दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 180.65 का रहा. रोहित शर्मा ने पावरप्ले के दौरान तीन छक्के लगाए. इन तीन छक्कों की मदद से रोहित ने 150 छक्के लगाने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है.
ओपनिंग के 'बादशाह' हैं रोहित शर्मा, नहीं फर्क पड़ता साथ कौन बल्लेबाज है
हालांकि भारत का पहले बल्लेबाजी करने के बाद जीत का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा. इशान किशन को आज मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में बल्लेबाजी करने का मौका मिला. ईशान किशन ( Ishan kishan) ने शानदार शुरुआत की और भारत ने 184 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा. लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद स्क्वायर लेग और डीप फाइन लेग के बीच में छक्का लगाकर रोहित शर्मा ने उपलब्धि हासिल की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Ind vs Nz 3rd T20I: बात खूब हो रही वर्कलोड की, लेकिन इन दो खिलाड़ियों की अनदेखी से उठे सवाल
इस समय मार्टिन गप्टिल इस लिस्ट में सबसे उपर है. उनके नाम 165 छक्के हैं. गुप्टिल ने ये कारनामा 112 मैचों में किया है जबकि दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है जिन्होंने 119 मैचों में 150 छक्के लगाए हैं. तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने सिर्फ 79 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं. विराट कोहली इस मामले में अभी काफी पीछे हैं उनके नाम 95 मैचों में केवल 91 छक्के हैं.
VIDEO: फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज, जानिए कौन कर सकता है दमदार प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं