विज्ञापन

बेन स्टोक्स की कप्तानी खतरे में, 'नाइटक्लब घटना' के बाद इंग्लैंड बोर्ड ले सकता है कड़ा फैसला- रिपोर्ट

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने इंग्लैंड टीम के नए मिडनाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया और पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद वे एक नाइटक्लब में थे, वहां सारासेन्स रग्बी खिलाड़ी के साथ उनकी बहस हो गई थी.

बेन स्टोक्स की कप्तानी खतरे में, 'नाइटक्लब घटना' के बाद इंग्लैंड बोर्ड ले सकता है कड़ा फैसला- रिपोर्ट
बेन स्टोक्स की कप्तानी खतरे में

Ben Stokes: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है.  इंग्लैंड  क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि नाइटक्लब में हुई एक घटना को लेकर स्टोक्स और उनके साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन की जांच की जा रही है. इस घटना में कथित तौर पर 'सारासेन्स' रग्बी टीम का एक खिलाड़ी भी शामिल था. लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद, सोमवार तड़के टीम के नियमों को तोड़ने के आरोप में क्रिकेट बोर्ड स्टोक्स और एटकिंसन दोनों की जांच कर रहा है.इंग्लैंड टीम से जुड़ा यह विवाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद सामने आया है, जहां जनवरी में खत्म हुई एशेज सीरीज में टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था और उस दौरान टीम पर शराब पीने के कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे.

ईएसपीएन के रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में स्टोक्स या एटकिंसन में से कोई भी घायल नहीं हुआ. इस घटना में सारासेन्स रग्बी क्लब के खिलाड़ी भी शामिल थे,जो सीजन के आखिर में जश्न मना रहे थे. हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के नजरिए से यह साफ तौर पर 'प्रोटोकॉल का उल्लंघन' था. असल में यह उल्लंघन इतना गंभीर है कि बोर्ड स्टोक्स को कप्तान पद से हटाने पर विचार कर सकता है.अगर स्टोक्स से कप्तानी छीन ली जाती है, तो उप-कप्तान हैरी ब्रूक को टेस्ट की कप्तानी दी जा सकती है. अगले हफ़्ते लंदन के ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक इंग्लैंड के कप्तान बन सकते हैं. 

रग्बी खिलाड़ी के साथ हुई 'घटना'

ब्रिटेन के 'डेली टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लिश रग्बी यूनियन के टॉप-लेवल 'प्रेम'में खेलने वाली टीम 'सारासेन्स' के खिलाड़ी लंदन क्लब की सीजन-एंड पार्टी में शामिल हुए थे. इसके बाद सारासेन्स ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि सोमवार तड़के एकेडमी  का खिलाड़ी एक घटना में शामिल था. बयान में कहा गया, "हमें सारासेन्स से जुड़े एक एकेडमी खिलाड़ी से जुड़ी घटना की जानकारी है. क्लब अभी पूरी जानकारी जुटा रहा है और संबंधित अधिकारियों व घटना में शामिल लोगों के संपर्क में है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद, मामले की समीक्षा की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी. हम इस समय और कोई टिप्पणी नहीं करेंगे."

ये भी पढ़ें-  6 6 6 6 6..34 गेंदों में 66 रन, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट, मुंबई T-20 में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर 

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benjamin Andrew Stokes, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com