East Zone vs North East Zone Live Streaming: 23 अगस्त से बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में ईस्ट ज़ोन और नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के बीच होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफ़ी में अपना डेब्यू करेंगे. 15 साल के वैभव को ईस्ट ज़ोन का उप-कप्तान बनाया गया है, और टीम की कप्तानी भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन करेंगे. दलीप ट्रॉफ़ी के ज़रिए सूर्यवंशी और कई अन्य भारतीय खिलाड़ी पिछले महीने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ टी20 सीरीज के बाद फिर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे. दलीप ट्रॉफ़ी में एक बार फिर सूर्यवंशी की रेड-बॉल क्रिकेट में काबिलियत की परीक्षा होगी.
इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने बिहार के लिए आठ प्रथम श्रेणी मैचों की 12 पारियों 17 से अधिक के औसत से रन बनाए हैं जो कि आकर्षक नहीं हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन है. इस तरह से देखा जाए तो सूर्यवंशी लाल गेंद के क्रिकेट में अभी भी एक अनुभवहीन खिलाड़ी हैं, लेकिन दलीप ट्रॉफी में सबसे कमजोर मानी जाने वाली उत्तर पूर्व की टीम के खिलाफ उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुछ रन बनाने और आत्मविश्वास हासिल करने का मौका मिलेगा.
कभी भारत की टीम में जगह बनाने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट रहे दलीप ट्रॉफी अब महज बीसीसीआई के कैलेंडर में एक और टूर्नामेंट बनकर रह गया है क्योंकि अधिकतर खिलाड़ी टेस्ट टीम में जगह बनाने की दौड़ में नहीं हैं. रणजी ट्रॉफी की तरह ही दलीप ट्रॉफी भी भारत ए की टीम में जगह बनाने का जरिया रह गया है. इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरुआत में पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ होने वाले दो चार दिवसीय ‘टेस्ट' मैचों के लिए दावेदार हो सकते हैं.
ईस्ट ज़ोन बनाम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन दलीप ट्रॉफ़ी क्वार्टर फ़ाइनल मैच कब खेला जाएगा?
ईस्ट ज़ोन बनाम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन दलीप ट्रॉफ़ी क्वार्टर फ़ाइनल मैच 23 अगस्त से 26 अगस्त, 2026 तक बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर खेला जाएगा.
ईस्ट ज़ोन बनाम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन दलीप ट्रॉफ़ी क्वार्टर फ़ाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
ईस्ट ज़ोन बनाम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन दलीप ट्रॉफ़ी क्वार्टर फ़ाइनल मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. टॉस खेल शुरू होने से 30 मिनट पहले होने की उम्मीद है.
कहां होगा लाइव प्रसारण
ईस्ट ज़ोन बनाम नॉर्थ ईस्ट ज़ोन दलीप ट्रॉफ़ी क्वार्टर फ़ाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. जबकि जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: गौतम गंभीर-शुभमन गिल ने स्क्वाड में शामिल रिजर्व को रिलीज करने से किया मना- रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: IND vs SL: कुलदीप vs सारांश जैन? कोलंबो टेस्ट को लेकर गौतम के सामने 'गंभीर' सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं