विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2015

धोनी अब 'कैप्टन कूल' नहीं रहे, उन्हें योग करने की जरूरत : बिशन सिंह बेदी

धोनी अब 'कैप्टन कूल' नहीं रहे, उन्हें योग करने की जरूरत : बिशन सिंह बेदी
पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी की फाइल फोटो
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने सोमवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अब 'कैप्टन कूल' नहीं रहे और इस मुश्किल दौर से उबरने के लिए बेदी ने उन्हें योग करने का सुझाव दिया।

बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे सीरीज में मिली हार के बाद धोनी ने यह कहते हुए कप्तानी छोड़ने की पेशकश की थी कि अगर उनके कप्तानी छोड़ने से भारतीय क्रिकेट को मदद मिलती है तो वह ऐसा करने के लिए तैयार हैं। बेदी को लगता है कि हालिया हारों से धोनी झल्लाये हुए हैं।

बेदी ने साक्षात्कार में कहा 'यह पहली बार है कि वह बहकी-बहकी बातें कर रहा है और यह स्पष्ट संकेत है कि वह अब ‘‘कैप्टन कूल’’ नहीं रहा। वह झल्लाया हुआ दिख रहा है। अब भी मैं इस हार के लिए किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरी टीम को दोषी करार दूंगा।' पहले मैच में मुस्तफिजुर रहमान के साथ टकराने पर बेदी ने धोनी की आलोचना की।

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा 'उस गेंदबाज से टकराना धोनी के लिए बेहद अशोभनीय था। यह शरीर और मस्तिष्क की बेचैनी का परिचायक है। शायद उन्हें योग करने की जरूरत है।' पहले दोनों मैचों में भारत को मिली हार पर बेदी ने कहा कि निसंदेह बांग्लादेश ने बेहतर खेला लेकिन भारत के उत्साह में कमी पर उन्होंने सवाल उठाया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
धोनी अब 'कैप्टन कूल' नहीं रहे, उन्हें योग करने की जरूरत : बिशन सिंह बेदी
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com