टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग की आलोचना करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो ने कहा है कि भारतीय कप्तान थकान और लगातार खेलने के कारण सिर्फ 'स्टॉपर' बन गए हैं।
क्रो ने ईएसपीएन क्रिक इंफो पर अपने कॉलम में लिखा, एमएस धोनी की विकेटकीपिंग के स्तर में गिरावट के बारे में काफी कुछ कहा और लिखा जा चुका है। अति व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह सिर्फ स्टॉपर बनकर रह गए हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, भारत और इंग्लैंड के बीच ताजा टेस्ट शृंखला में हमने दोनों टीमों का पासा बार-बार पलटते देखा और उसमें विकेटकीपरों की भूमिका अहम हो गई थी। स्टम्प के पीछे ऊर्जा के अभाव का असर गेंदबाजी और फील्डिंग पर पड़ता है और भारत ने इसका खामियाजा भुगता।
क्रो ने कहा कि धोनी को टेस्ट में ब्रेक दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह सबसे ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, अब उस पर इसका असर पड़ रहा है और थके हुए दिमाग और ढलते शरीर के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट में फील्ड पर लंबे समय नहीं टिक सकता।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं