कोरियोग्राफर और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanshree Verma) की घुटने की सर्जरी हुई और शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. इस फोटो में धनश्री एक अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और कैमरे को देखते हुए उन्होंने ‘थम्स अप' का साइन दिखा रही हैं. धनश्री (Dhanshree Verma Knee Surgery) ने कैप्शन में लिखा: “पहले की तुलना में अधिक मजबूत वापसी के के लिए जा रही क्योंकि यह भगवान की योजना है. परफॉर्मेंस अपग्रेड. नया एसीएल लोडिंग. आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. आपको सभी को प्यार."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उनके इस पोस्ट पर पति युजवेंद्र चहल ने कमेंट किया है. चहल ने लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ वाइफी”. क्रिकेटर सुर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी कमेंट बॉक्स में लिखा, जल्द स्वस्थ होने की कामना. चहल की IPL टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने लिखा, “डांस फ्लोर आपको मिस करता है. मजबूत होकर वापस आओ!”
जानकारी के अनुसार धनश्री ने एक डांस रील बनाते हुए खुद को चोटिल कर लिया था और उसके बाद से उन्हें चलने में तकलीफ हो रही थी. यहीं उनके इंस्टाग्राम (Dhanshree Verma Instagram) से कुछ दिन के लिए गायब रहने का कारण भी है.
सोशल मीडिया में नजर नहीं आने पर फैंस यह अंदाजा लगाने लगे थे कि शायद उनके और पति युजवेंद्र चहल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. लेकिन धनश्री और चहल दोनों ने ऐसी अफवाहों को एक पोस्ट के जरिए खारिज किया था.
आम तौर पर हमेशा चहल के साथ दौरा करने वाली धनश्री अपने घुटने की चोट की वजह से UAE नहीं जा पाई. गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल इस वक्त भारतीय टीम (Team India) के साथ एशिया कप (Asia Cup 2022) के लिए UAE में मौजूद हैं.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं