
वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 54 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| दिल्ली को जिस विकेट की तलाश थी वो मिलती हुई| बैंगलोर के लिए ग़लत समय पर हुआ ये विकेट पतन| 31 रन पर पवेलियन लौटे रजत| सीधा लॉन्ग ऑन फील्डर के हाथों में ही मर बैठे गेंद| खुद से काफी निराश हुए होंगे| लेंथ बॉल को बैकफुट से लॉन्ग ऑन की तरफ गैप में मारने गए| लेकिन गैप में नहीं बल्कि उसे सीधा फील्डर स्मिथ के हाथों में ही मार बैठे| स्मिथ ने नहीं की कोई ग़लती, 114/4 बैंगलोर|
14.4 ओवर (1 रन) बैकफुट से इस गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! एबी के बल्ले से आती हुई बड़ी बाउंड्री| ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और पूरे पॉवर के साथ लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
14.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन निकाला|
14.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पंच करते हुए एक रन लिया|
13.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| 11 रन इस ओवर से आये| इस गेंद को आगे आकर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| धवाब जबतक उसे पिक करते, बल्लेबाजों ने दूसरा रन पूरा कर लिया| 105/3 बैंगलोर|
13.5 ओवर (6 रन) छक्का!! इसी के साथ बैंगलोर के 100 रन पूरे हुए| इशानत की गति और उछाल का किया इस्तेमाल| फाइन लेग की दिशा में गेंद को पुल किया, बल्ले से लगने के बाद गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| आज रजत अपना काम करते हुए, टीम को उनसे कुछ बड़े स्कोर की उम्मीद और एबी का देना होगा पूरा साथ वो भी अंत तक|
13.4 ओवर (1 रन) स्टेप आउट किया, धीमी गति की गेंद थी जिसे एबी टाइम नहीं कर पाए| कवर्स की तरफ हवा में गई| नो मेंस लैंड में गिरी, जहाँ से एक रन मिल पाया|
13.3 ओवर (0 रन) बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
13.2 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए रजत ने इस गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
13.1 ओवर (1 रन) पैरों [पर डाली गई गेंद को एबी ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया कलाईयों के सहारे जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
12.6 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पिंच किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन पूरा कर लिया|
12.5 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच करते हुए 2 रन पूरा किया|
12.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद लेकिन एक रन हो गया|
12.3 ओवर (1 रन) आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
12.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर एबी ने तेज़ी से 2 रन बटोरा|
12.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
11.6 ओवर (0 रन) हवा में थी गेंद| पॉइंट पर खड़े फील्डर स्मिथ उसे लपकने के लिए आगे की तरफ भागे लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए| ओह, बाल बाला बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बाउंसर से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंका दिया था| बैकफुट से ब्लॉक करने गए थे लेकिन उछाल से चकमा खाए| गेंद बल्ले के उपरी हिस्से से लगने के बाद पॉइंट तक गई|
11.5 ओवर (1 रन) इस बार लेग साइड पर गेंद को मोड़ा लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|
11.4 ओवर (4 रन) चौका!!! एबी द्वारा लगाई गई बाउंड्री!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर कड़ा प्रहार किया| मिड ऑफ़ फील्डर के बाएँ ओर से गेंद को मारा| गैप मिला और बॉल बड़ी आसानी से लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार मार दिया|
11.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को एबी ने मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
11.2 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! सीधे स्टंप्स पर थ्रो लेकिन बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर तेज़ी से सिंगल के लिए भागे| फील्डर ने वहां से गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद स्टंप्स को जा लगी| रन आउट की हुई अपील| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि स्टंप्स को गेंद लगने समय क्रीज़ के अंदर पहुँच गए थे बल्लेबाज़| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
11.1 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की शुरुआत| स्क्वायर लेग पर गेंद को फ्लिक किया, अमित ने भागते हुए एक हाथों से गेंद को पिक किया और थ्रो किया लेकिन तबतक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया था|
10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से गेंद को गैप में गेंद को ढकेला और रन हासिल किया|
10.5 ओवर (1 रन) ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ ड्राइव किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन एक रन लेने से रोक नही सकेंगे|
10.4 ओवर (1 रन) गैप में गेंद को पुश किया एक रन के लिए|
10.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! रजत पाटीदार के बल्ले से निकलता हुआ एक बाद हिट| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से पूरे पॉवर के साथ लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
10.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
10.1 ओवर (1 रन) ओवरपिच गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला जहाँ से एक रन आया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सुंदर ने एक रन लिया|