दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, मोटेरा, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक और सफ़ल और विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|

4.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! कमाल का ओवर है ये इशांत द्वारा| पहली गेंद पर विकेट हासिल करने के बाद दूसरे बल्लेबाज़ को शांत रखा हुआ है|


4.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! कसी हुई गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए इशांत यहाँ पर| पूरी तरह से बल्लेबाज़ को तक्लेफ़ में डालते हुए|

4.3 ओवर (0 रन) एक बार फिर से गेंद और बल्ले का हुआ समपर्क लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़|

4.2 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|

अगला बल्लेबाज़ कौन?

4.1 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! दो गेंद दो विकेट!!! बैंगलोर की शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली की झन्नाटेदार वापसी| पिछली गेंद पर आवेश ने किंग कोहली को आउट किया तो इस गेंद पर इशांत ने देवदत को बोल्ड करते हुए दोनों ही सलामी बल्लेबाजों का सूपड़ा साफ़ कर दिया| कमाल की आउटस्विंगर थी, बल्लेबाज़ लेग साइड पर खेलने गए और स्विंग से पूरी तरह से खुल गए| गेंद की लाइन से बिट हुए और बॉल जाकर ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| बैंगलोर अचानक से बैकफुट पर| 30/2 बैंगलोर| DC vs RCB: Match 22: WICKET! Devdutt Padikkal b Ishant Sharma 17 (14b, 3x4, 0x6). RCB 30/2 (4.1 Ov). CRR: 7.2

रजत पाटीदार अब आये हैं क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए...

3.6 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! प्ले डाउन!!! बैंगलोर को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका| विराट कोहली 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आवेश खान को मिली पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को ऑफ स्टंप पर आकर पॉइंट की दिशा में कट करने गए| गेंद तेज़ी से बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे ऑफ स्टंप्स को जा लगी| अपने इस शॉट से काफ़ी निराश हुआ कोहली| दिल्ली के सभी खिलाड़ी बेहद ख़ुश| जिस काम के लिए आवेश को पंत ने गेंद थमाई थी उस काम को पूरा करते हुए गेंदबाज़| 30/1 बैंगलोर| DC vs RCB: Match 22: WICKET! Virat Kohli b Avesh Khan 12 (11b, 2x4, 0x6). RCB 30/1 (4.0 Ov). CRR: 7.5

3.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

3.5 ओवर (0 रन) बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

3.4 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद| जिसको कोहली अपेर कट लगाने गए| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही हुआ और सीधे कीपर के हाथ में गई|

3.3 ओवर (0 रन) कदमो का इस्तेमाल करते हुए कोहली ने आगे आकर मिड ऑफ की ओर गेंद को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|

3.2 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| DC vs RCB: Match 22: Virat Kohli hits Avesh Khan for a 4! RCB 29/0 (3.2 Ov). CRR: 8.7

3.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

2.6 ओवर (1 रन) बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच कोहली द्वारा| हलके हाथों से गेंद को मिड ऑन फील्डर की ओर पुश किया| रबाडा थे वहां पर जिनके हाथों से सिंगल चुरा लिया| ओह!! रिप्ले में देखने पर पता चला है कि अगर ये गेंद विकटों से लगती तो कोहली आउट हो जाते क्योंकि क्रीज़ के काफी बाहर रह गए थे| 25/0 बैंगलोर|

2.5 ओवर (1 रन) एक और धीमी गति की गेंद| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर थी जिसे हलके हताहों से पॉइंट की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|

2.4 ओवर (4 रन) चौका!!! कैच ड्रॉप के बाद पदिकल लगाते हुए बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| गैप में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद नही| टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| DC vs RCB: Match 22: Devdutt Padikkal hits Ishant Sharma for a 4! RCB 23/0 (2.4 Ov). CRR: 8.63

2.3 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप!! एक बड़ा मौका था मिड ऑन पर अक्षर पटेल द्वारा| एक बड़ा मौका गँवा दिया है| हवा में काफी देर खिल गई थी ये गेंद जिसके नीचे आये लेकिन उसे जज नहीं कर पाए और कैच टपका दिया| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था|

2.2 ओवर (0 रन) कैच की अपील देव के खिलाफ! अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर बात की लेकिन रिव्यु नहीं लिया| सही फैसला, लेग स्टम्प के बाहर से पैड्स से लगकर निकली थी ये गेंद|

2.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कोहली ने गाइड कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

1.6 ओवर (1 रन) मिस्फील्ड मिड ऑफ़ पर आवेश द्वारा| सिंगल नहीं था लेकिन इस चूक ने एक रन का मौका दे दिया कोहली को यहाँ पर| 2 के बाद 16/0 बैंगलोर|

1.5 ओवर (4 रन) चौका!!! इस ओवर से आती हुई दूसरी बाउंड्री| इस बार पदिकल नही किंग कोहली के द्वारा लगाया गया बाउंड्री| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद जिसको आसानी के साथ कोहली ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| DC vs RCB: Match 22: Virat Kohli hits Kagiso Rabada for a 4! RCB 15/0 (1.5 Ov). CRR: 8.18

1.4 ओवर (1 रन) फुल टॉस डाली गई गेंद| जिसको पदिकल पॉइंट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद गई सीधे फाइन लेग की ओर जहाँ से सिंगल मिला|

1.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

1.2 ओवर (4 रन) चौका!!! दूसरी बाउंड्री देव के बल्ले से आती हुई| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया लेग साइड बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| DC vs RCB: Match 22: Devdutt Padikkal hits Kagiso Rabada for a 4! RCB 10/0 (1.2 Ov). CRR: 7.5

1.1 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील अम्पायर ने नकारा|

दूसरे छोर से कगिसो रबाडा गेंदबाज़ी करने आए...

0.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक कसा हुआ ओवर कह सकते हैं इसे इशांत द्वारा| डिफेंड किया, अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

0.5 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ साइड पर रखी गई गेंद जिसे ऑफ़ साइड पर खेलने गए लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ|

0.4 ओवर (4 रन) चौका!!! बाउंड्री के साथ देव ने खोला अपना खाता| कवर्स पर कोई फील्डर नहीं था जिसका फायदा उठाते हुए गैप में इस गेंद को खेला| एक टप्पा खाई गेंद और सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| DC vs RCB: Match 22: Devdutt Padikkal hits Ishant Sharma for a 4! RCB 5/0 (0.4 Ov). CRR: 7.5

0.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

0.2 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार गेंद को शाइन के साथ फेंका और बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| इशांत शर्मा की ताक़त है ये जिससे अभी बल्लेबाज़ को परेशान कर दिया|

0.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद पहला सिंगल!! कोहली के लिए पैरों पर डाली गई गेंद जिसे स्क्वायर लेग की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ दिल्ली की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| बैंगलोर के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का विराट कोहली और देवदत पदिकल के कंधो पर होगा| पहला ओवर लेकर इशांत शर्मा तैयार...

दिल्ली प्लेइंग-XI- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, आवेश खान

बैंगलोर प्लेइंग-XI- विराट कोहली, देवदत पदिकल, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जेमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

विराट कोहली ने टॉस हारने के बाद कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे| आगे कहा कि ये एक नया मैदान और एक नई पिच है| ड्यू आई थी हमने ऐसा देखा यहाँ पर| लेकिन अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा और सकारत्मक सोच के साथ खेलना होगा| पिछला मुकाबला हमारे लिए अच्छा रहा लेकिन वो लास्ट ओवर हमसे मैच को दूर ले गया था| टीम में बदलाव पट कहा कि सैनी की जगह रजत पाटीदार को मौका दिया गया है| हम अपनी बल्लेबाज़ी थोड़ा और मज़बूत करना चाहते हैं| आगे ये भी कहा कि डेनियल सैम्स को डेनियल क्रिस्टियन की जगह लाया गया है|

टॉस जीतकर बात करने आये दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| पिच बाद में भी वैसा ही खेलेगी लेकिन बाद में ड्यू आने का बड़ा मसला है जिसको देखते हुए हमने चेज़ करने का सोचा है| जाते-जाते पंत ने कहा कि हमने आज के मैच में एक बदलाव किया है| आर अश्विन की जगह अब टीम में इशांत शर्मा को शामिल किया गया है|

टॉस – दिल्ली ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|

डेब्यू कैप – बैंगलोर की ओर से डेनियल सैम्स को कैप दी गई है...

पिच रिपोर्ट – पिच के बारे में बात करने आए सुनील गावस्कर ने पिच की ओर नज़र डालते हुए बताया कि आज भी उसी पिच पर मुकाबला खेला जा रहा है जहाँ कल मैच खेला गया था| पिच में बल्लेबाज़ी के लिए कोई ख़ास बात नही है| तो आज ज़्यादा रन लगते हुए नज़र नही आयेंगे पर 160 से 170 का स्कोर यहाँ पर अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए खड़ा किया जा सकता है| वहीँ तेज़ गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों की भी मदद प्राप्त होगी| आगे कहा कि जैसा कि कल देखा गया था ओस काफी आई थी तो ऐसे में टॉस एक अहम फैक्टर होने वाला है यहाँ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हैलो एंड वेलकम दोस्तों!! स्वागत है आपका इंडियन टी20 लीग के मुकाबला नम्बर-22 में जो होने जा रहा है दिल्ली के दिलेरों और विराट के शेरों के बीच अहमदाबाद के मैदान पर| दोनों ही टीमों ने अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में 4 मैच में जीत हासिल किया है| ऐसे में जो भी टीम मुकाबले के अपने नाम कर लेती है उसके पास 10 अंक हो जाएंगे और वो पॉइंट टेबल में नंबर 1 के स्थान पर काबिज़ हो जाएगी| लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि दोनों ही टीमों के बड़े-बड़े सितारे किस तरह के खेल का नमूना पेश करते हैं| दर्शकों के सबसे चहीते खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के बल्ले से सभी को छक्के और चौके देखने का इंतज़ार होगा| तो दूसरी ओर गब्बर भी अपने बल्ले से सभी गेंदबाजों को नचाते हुए दिखेंगे| पर अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या एक बार फिर से विराट की सेना जीत के ट्रैक पर लौट पाएगी? या फिर पंत अपनी जीत की रफ़्तार को ऐसे ही बरकरार रखते हुए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर कब्ज़ा करेंगे| ये तो समय ही बतायेगा| लेकिन इस सब के बीच जो एक सबसे बेहतर बात रहेगी वो ये कि दर्शकों को गेंद मैदान के बाहर जाती हुई नज़र आयेगी|