विज्ञापन

कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं शहजाद पूनावाला? वायरल तस्वीर पर खुद ही बताया सच

पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के साथ तस्वीर वायरल होने पर कांग्रेस जॉइन करने की चर्चा होने लगी.

कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं शहजाद पूनावाला? वायरल तस्वीर पर खुद ही बताया सच
शहजाद पूनावाला और पवन खेड़ा की तस्वीर वायरल (Photo: X/@Shehzad_Ind)
  • शहजाद पूनावाला और पवन खेड़ा की एक तस्वीर वायरल हो रही है.
  • कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलों को शहजाद ने अफवाह बताया है.
  • हाल ही में शहजाद पूनावाला ने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
नई दिल्ली:

बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला इन दिनों सियासत से तो दूर हो गए हैं लेकिन सियासत उनका पीछा नहीं छोड़ रही है. हाल ही में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, अब शहजाद की चर्चा किसी और वजह से हो रही है. सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के साथ शहजाद पूनावाला की तस्वीर वायरल हो रही है. 

कई यूजर्स ने यह भी दावा किया कि शहजाद पूनावाला कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. अब खुद शहजाद ने इस मसले पर पोस्ट करते हुए सफाई जारी की है. 

वायरल तस्वीर में क्या है?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि शहजाद पूनावाला और पवन खेड़ा एक साथ खड़े हैं. दोनों के चहरे पर जबरदस्त सियासी मुस्कान भी तैरती दिख रही है. इस तस्वीर में दोनों नेता हैंडशेक करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस तस्वीर को शहजाद ने एडिटेड बताया है और कांग्रेस में शामिल होने से जुड़ी अटकलों को खारिज किया है. 

शहजाद पूनावाला ने खुद पोस्ट कर बताया...

शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सभी जग्गा जासूस किस्म के लोगों के लिए. इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई कैप्शन में है. तस्वीर क्रॉप की गई है, जिससे ऐसा लग रहा है कि मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूंं."

उन्होंने आगे कहा कि मैं पायल मेहता द्वारा उनके पिता की याद में आयोजित शोक सभा में शामिल हुआ, जो हाल ही में गुजर गए थे. जैसा कि उम्मीद थी- अलग-अलग सियासी दलों के कई सीनियर लीडर शोक व्यक्त करने आए. मुझे खुशी है कि कांग्रेस पार्टी के भी कई लोग आए.

ये भी पढ़ें: पैसे हो गए हैं खत्म अब प्राइवेट नौकरी करूंगा... शहजाद पूनावाला ने बताया क्‍यों छोड़ी बीजेपी

Latest and Breaking News on NDTV

'हमने पवन खेड़ा को बधाई दी...'

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, "मैं अपने सबसे करीबी दोस्त और भाई किरेन रिजिजू से बात कर रहा था और कई पत्रकार उनसे उनकी हालिया 'स्विमिंग वाली तस्वीरों' सहित कई चीजें पूछ रहे थे. तभी हमने पवन खेडा का जिक्र किया  और इत्तेफाक से वे वहीं आ गए. मैंने उन्हें प्यार से हमारी बातचीत में शामिल किया और राज्यसभा के लिए चुने जाने पर उन्हें बधाई भी दी. प्रफुल्ल पटेल हमारी यह छोटी सी बातचीत सुन रहे थे."

शहजाद ने अफवाहों को विराम लगाने की बात करते हुए आगे कहा, "मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा हूं. दुनिया की सबसे बेहतरीन पार्टी बीजेपी से मुझे कोई परेशानी नहीं है. और पार्टी में शामिल होने की बातचीत सार्वजनिक शोक सभाओं में नहीं की जाती. कोई भी इतना बेशर्म नहीं होता कि ऐसे गंभीर मौकों का फायदा उठाए."

ये भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला ने X पर अपना बायो बदला, लिखा, 'इस्लाम धर्म, हिंदू संस्कृति, भारतीय विचारधारा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehzad Poonawala, Pawan Khera, Viral Photo, Congress, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com