विज्ञापन

दीप्ति शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही टीम इंडिया का सफल खत्म हुआ, लेकिन इस मैच में दीप्ति ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

दीप्ति शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं
Deepti Sharma World Record Most Wickets in Womens International Cricket

भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने रविवार को इतिहास रच दिया. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'ग्रुप-ए' मैच के दौरान दीप्ति महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं. इस मैच से पहले, दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के 355 इंटरनेशनल विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दीप्ति को सिर्फ एक विकेट की दरकार थी. 

दीप्ति ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार बेथ मूनी को आउट करके इतिहास रच दिया. ​​मूनी ने ऑफ-स्पिनर की गेंद पर स्लॉग-स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन शॉट सही से नहीं लगा और राधा यादव ने लॉन्ग-ऑन पर आसानी से कैच पकड़ लिया. मूनी 20 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुईं और दीप्ति ने अपने इंटरनेशनल करियर का 356वां विकेट हासिल किया.

यह दीप्ति का 278वां इंटरनेशनल मैच भी था. आगरा में जन्मीं इस ऑलराउंडर के नाम अब तीनों फॉर्मेट में कुल 356 विकेट हो गए हैं. दीप्ति ने छह टेस्ट मैचों में 22 विकेट, 124 वनडे मैचों में 166 विकेट और 148 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 168 विकेट अपने नाम किए हैं. टूर्नामेंट में इससे पहले, 14 जून को बर्मिंघम में खेले गए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर दीप्ति अपनी शानदार फॉर्म दिखा चुकी थीं.

मूनी को आउट करने की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, दीप्ति ने झूलन गोस्वामी को पछाड़ दिया, जिन्होंने 284 इंटरनेशनल मैचों में 355 विकेट लेने के बाद संन्यास लिया था. गोस्वामी ने अपने शानदार करियर का समापन 12 टेस्ट में 44 विकेट, 204 वनडे में 255 विकेट और 68 टी20 में 56 विकेट के साथ किया.

दीप्ति अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी 336 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, उनके बाद इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट (335 विकेट), सोफी एक्लेस्टोन (333 विकेट) और साउथ अफ्रीका की शबनीम इस्माइल (323 विकेट) मौजूद हैं.

लंदन में खेले गए इस मैच में दीप्ति ने 4 ओवरों में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें: पहली ही सीरीज में श्रेयस अय्यर के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, इस शर्मनाक लिस्ट में बनाई जगह

यह भी पढ़ें: जय मूंदड़ा का कमाल, टीम इंडिया धड़ाम, टीम इंडिया को चित करने वाला खोज रहा नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepti Sharma, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com