डग ब्रेसवेल का 10 साल में शराब पीकर गाड़ी चलाने का यह तीसरा अपराध था (फाइल फोटो)
- कोर्ट ने ब्रेसवेल को 100 घंटे समाजसेवा करने की सजा दी
- पालतू तोते की मौत की खबर के बाद पी ली थी काफी शराब
- पुलिस ने नशे की हालत में ड्राइविंग करते हुए पकड़ा था
वेलिंगटन:
क्या आप यकीन करेंगे कि पालतू तोते की मौत की खबर ने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डग ब्रेसवेल को 100 घंटे समाजसेवा की सजा दिलवा दी. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल को शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी पाए जाने के बाद यह सजा सुनाई गई है. दरअसल, उनके पालतू तोते को कुत्ते ने मार दिया था, जिससे दुखी होकर उन्होंने काफी शराब पी ली. इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को जब पिछले महीने पुलिस ने पकड़ा तो वह न्यूजीलैंड में शराब पीने की कानूनी सीमा से तीन गुना ज्यादा नशे में थे. यह 10 साल में उनका शराब पीकर गाड़ी चलाने का तीसरा अपराध था.
अदालत को बताया गया कि ब्रेसवेल एक कार्यक्रम में थे, तब उनकी पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके पालतू तोते को कुत्तों ने मार दिया. इसके बाद ब्रेसवेल ने गाड़ी चलाकर घर पहुंचने का फैसला किया.ब्रेसवेल के वकील रॉन मैंसफील्ड ने कहा कि यह अपराध सड़क के नियमों का उल्लघंन करना नहीं था बल्कि उन्हें अपनी पत्नी की फिक्र थी क्योंकि इस तोते से उनका काफी जुड़ाव था.
डग ब्रेसवेल ने 27 टेस्ट, 14 वनडे और 14 ही टी20 मैचों में न्यूजीलैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया है. तेज गेंदबाज ब्रेसवेल ने टेस्ट क्रिकेट में 72 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 40 रन देकर छह विकेट उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वनडे मैचों में 18 विकेट इस गेंदबाज के नाम पर दर्ज हैं जबकि टी20 मैचों में उन्होंने 17 विकेट हासिल किए हैं. ब्रेसवेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 अक्टूबर 2011 को टी20 मैच खेलकर अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. (एजेंसी से इनपुट)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Doug Bracewell, Community Service, Pet Parrot, Drunk Driving, New Zealand Fast Bowler, Cricket News In Hindi