विज्ञापन

DC vs RR: कोहली के इस 'विराट रिकॉर्ड' की 'गर्दन' तक पहुंचे केएल राहुल के हाथ, कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज

Kl Rahul V/S Virat Kohli: विराट और केएल राहुल दोनों ने एक ही दिन अपने आईपीएल करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की. और यह बताने के लिए काफी है कि दोनों के बीच कितनी नजदीकी रेस चल रही है

DC vs RR: कोहली के इस 'विराट रिकॉर्ड' की 'गर्दन' तक पहुंचे केएल राहुल के हाथ, कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज
Kl Rahul V/S Virat Kohli: केएल राहुल
source: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में इस सीजन में मानो विराट कोहली (Virat kohli) और केएल राहुल ( KL Rahul) के बीच ऑरेन्ज कैप हासिल करने की होड़ मची हुई है. दोनों ही बल्लेबाजों की निरंतरता इस संस्करण में शानदार रही है. दोनों ने ही अपनी-अपनी टीम के लिए बेहतरीन योगदान इस सीजन में दिया है. और रविवार को भी कोहली और केएल राहुल ने क्रमश: आरसीबी (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अर्द्धशतक जड़े, तो दोनों के ही खाते में एक जैसी समान बड़ी उपलब्धि जमा हो गई. इस रिकॉर्ड विशेष में जहां कोहली एक पायदान ऊपर चढ़ गए, तो केएल राहुल ने इस मामले में कोहली की बराबरी करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिये या इससे ऐसे भी कह सकते हैं कि केएल राहुल के हाथ विराट के "सुपर से ऊपर रिकॉर्ड" की गर्दन तक पहुंच गए हैं. अब देखने की बात होगी कि दिन की समाप्ति पर कौन बाजी मारता है, लेकिन अब यह अपने आप में एक तथ्य है कि केएल राहुल मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में पांच सौ या इससे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर के बल्लेाबज बन गए हैं. 

केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान के खिलाफ केएल राहुल जब बैटिंग करने मैदान पर उतरे, तो इस सीजन में उनके खाते में 477 रन जमा थे. और अरुण जेटली स्टेडियम में केएल ने पारी में जैसे ही 23 का आंकड़ा छुआ, वैसे ही केएल राहुल ने पांच सौ का आंकड़ा अपनी झोली में जमा कर लिया. और संयोग से यह आंकड़ा राहुल ने एडम मिल्ने के फेंके पांचवें ओवर में छक्का जड़कर हासिल किया. आईपीएल के इतिहास में यह कुल मिलाकर आठवां मौका रहा जब केएल राहुल ने किसी एक सीजन में पांच सौ या इससे ज्यादा रन बनाए. 

केएल राहुल के हर सीजन में 500+ रन

केएल राहुल ने पहली पार साल 2018 के सीजन में 650 रन  बनाकर एक सीजन में पांच सौ या इससे ऊपर का स्कोर बनाया था. इसके बाद  केएल ने 2019(593 रन), 2020 (670 रन), 2021 (626 रन), 2022 (616 रन), 2024 (520 रन), 2025 (539 रन) और 2026 (500+ रन) बनाए हैं. मतलब अगर साल 2023 में केएल राहुल नहीं ही चूकते, तो यह लगातार नौवीं बार किसी सीजन में पांच सौ या इसे ज्यादा रन बनाने का बहुत ही स्पेशल रिकॉर्ड हो जाता.


विराट कोहली हैं बॉस!

वैसे यह भी एक संयोग ही है कि इस साल विराट और केएल राहुल दोनों ने ही एक ही दिन अपने-अपने मैच में सीजन के पांच सौ या इससे ज्यादा रन पूरे किए. विराट (9 बार) कारनामा करने में अब केएल राहुल से बस एक ही पायदान आगे हैं. केएल राहुल इस बाबत 8 बार के साथ दूसरे, डेविड वॉर्नर (7 बार) और शिखर धवन (5 बार) इस कारनामे विशेष में चौथे नंबर पर हैं. वॉर्नर और धवन रेस से बाहर हो चुके हैं, तो अब मुकाबला कोहली और केएल के बीच ही है. देखते हैं कि दिन की समाप्ति पर कौन किस पर भारी पड़ता है.


यह भी पढ़ें:   PBKS vs RCB IPL 2026: विराट कोहली का तहलका, 19 सालों में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज, रच दिया इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com