विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2021

पापा 'वॉर्नर' की तरह ही आक्रमक पुल शॉट खेलकर बेटी इंडी ने जीता दिल, देखें Video

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बेटी इंडी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलती हुई नजर आई. इस दौरान उन्होंने एक शॉर्ट पिच गेंद पर पुल शॉट भी लगाया.

पापा 'वॉर्नर' की तरह ही आक्रमक पुल शॉट खेलकर बेटी इंडी ने जीता दिल, देखें Video
David Warner
  • डेविड वॉर्नर ने बेटी इंडी का शेयर किया वीडियो
  • सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पुल शॉट लगाते हुए नजर आईं इंडी
  • ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की तीनों बेटियों का नाम आइवी, इंडी और इसिया
सिडनी:

ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के बीच जारी प्रतिष्ठित सीरीज 'द एशेज' पर एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम का कब्जा हो चूका है. दरअसल 'द एशेज' में कुल पांच मुकाबले खेले जातें हैं. इस दौरान जो टीम इस मुकाबले में सर्वाधिक मैच जीतती है उसका खिताब पर अगले दो वर्षो तक कब्जा रहता है. 

मौजूदा समय में जारी एशेज 2021-22 में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया अपने शुरूआती तीनों मुकाबले जीतते हुए एक बार फिर इस प्रतिष्ठित सीरीज पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही. टीम के लिए मौजूदा सीरीज में अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं. 

SA vs IND, 1st Test, Day 4: पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्य वाणी, आज ऑल आउट हो जाएगी टीम इंडिया, देखें Video

उन्होंने टीम के लिए अबतक खेले गए तीनों मुकाबलों की चार पारियों में 240 रन बनाए हैं. उन्होंने टीम के लिए गाबा टेस्ट की पहली पारी में 94 रन की पारी खेली. वहीं एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 95 और दूसरी पारी में 13 रन बनाने में कामयाब रहे. इसके अलावा उन्होंने सिडनी टेस्ट में भी 38 रनों का योगदान दिया. 

जारी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के बीच ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने अपने बेटियों की एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में उनकी सभी बेटियां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान इंडी जो कि उनकी दूसरे नंबर की बेटी हैं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट खेलती हुई नजर आईं.

SA vs IND 1st Test, Day 4 Live: चौथे दिन का खेल शुरू, केएल राहुल और शार्दुल क्रीज पर

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने इस खूबसूरत पल का एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में इंडी शॉर्ट पिच गेंद पर पुल करती हुई नजर आ रही हैं. वॉर्नर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'इंडी ने एमसीजी में अपना पहला हिट लगाया.'

बता दें ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सलामी बल्लेबाज के पत्नी का नाम कैंडिस है. इसके अलावा इन दोनों कपल्स की तीन बेटियां हैं. जिनका नाम उन्होंने क्रमशः आइवी, इंडी और इसिया रखा हुआ है.

सेंचुरियन टेस्ट में जीत की पटकथा तैयार

. ​

लेखक के बारे में
img
Rakesh Kumar Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, David Andrew Warner, Sydney Cricket Ground (SCG) Sydney, The Ashes 2021/22, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com