विज्ञापन
5 years ago

SA vs IND 1st Test, Day 4:  चौथे दिन का खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीका के 4 विकेट 94 रन पर गिरे हैं. कप्तान एल्गर 52 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत 211 रन अभी भी आगे है. वहीं, दूसरी ओर भारत की दूसरी पारी 174 रन पर आउट हो गई थी. ऐसे में भारत के पास 304 रनों की बढ़त है. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 305 रन बनानें होंगे. भारत की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन पंत ने बनाए. ऋषभ पंत ने 34 रनों की पारी खेली, साउथ अफ्रीका की ओर से रबाडा और मार्को यानसेन ने 4-4 विकेट लिए. वहीं, एनगिडी 2 विकेट लेने में सफल रहे. इससे पहले चौथे दिन पहले सत्र में भारत ने 3 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं. लंच के समय कोहली 18 और पुजारा 12 रन बनाकर नाबाद हैं. आज के पहले सत्र में केएल राहुल और शार्दुल आउट हुए. चौथे दिन भारत को पहला झटका शार्दुल के रूप में लगा, उन्हें रबाडा ने स्लिप में कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई. इससे पहले तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में  विकेट पर 16 रन बना लिए थे. अबतक भारत के पास 146 रनों की बढ़त है. टेस्ट मैच के चौथे दिन केएल राहुल और शार्दुल चाहेंगे कि भारतीय पारी को संभल कर आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. भारतीय टीम चाहेगी अपने बढ़त को ज्यादा से ज्यादा  बनाए जिससे साउथ अफ्रीका पर दवाब बनाया जा सके. तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक केएल राहुल 5 और नाइटवॉचमैन शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर पिच पर जमे थे. SCORECARD

संक्षिप्त स्कोर
भारत पहली पारी 327/10, दूसरी पारी 174/10
साउथ अफ्रीका पहली पारी 197/10

भारत ने मैच के शुरुआती दिन रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मैच में खेल रहीं दोनों देशों की फाइनल इलेवन पर गौर फरमा लें:

सेंचुरियन में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद इमोशनल हुए शमी, ये है वजह, देखें Video

भारत:  1. विराट कोली 2. केएल राहुल 3. मयंक अग्रवाल 4. चेतेश्वर पुजारा 5. अजिंक्य रहाणे 6. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 7. रविचंद्रन अश्विन 8. शार्दूल ठाकुर 9. मोहम्मद शमी  10. जसप्रीत बुमराह 11. मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका: 1. डीन एल्गर (कप्तान) 2. एडिएन मार्कराम 3. कीगन पीटरसन 4. रैसी वॉन डेर डुसेन 5. टेंबा बवुमा 6. क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर) 7. वियान मुल्डर 8. मार्को जैनसेन 9. केशव महराज 10.कैगिसो रबाडा 11. लुंगिडी एंगिडी

IPL से जुड़ने को लेकर हरभजन सिंह ने NDTV से कही यह बात...'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
South Africa Vs India 2021/22, South Africa Vs India 12/26/2021 Sain12262021205358, India, South Africa, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com