David Warner becomes highest run scorer for Australia: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच दिया है. वह कंगारू टीम के पूर्व कप्तान एरोन फिंच को टी20 फॉर्मेट में पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. ओमान के खिलाफ मुकाबले से पूर्व वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. लेकिन ओमान के खिलाफी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के बाद वह पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.
मौजूदा समय में डेविड वॉर्नर के नाम टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए शिरकत करते हुए 104 मैच की 104 पारियों में 33.92 की औसत से 3155 रन दर्ज हैं. वहीं फिंच ने कंगारू टीम के लिए यहां 103 मैच खेलते हुए 103 पारियों में 34.28 की औसत से 3120 रन बनाए हैं. तीसरे स्थान पर मौजूदा स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम आता है. मैक्सवेल ने 107 मैच खेलते हुए 99 पारियों में 29.73 की औसत से 2468 रन बनाए हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
डेविड वॉर्नर - 104 मैच - 3155 रन
एरोन फिंच - 103 मैच - 3120 रन
ग्लेन मैक्सवेल - 107 मैच - 2468 रन
शेन वॉटसन - 58 मैच - 1462 रन
मिचेल मार्श - 55 मैच - 1446 रन
ओमान के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए ओमान अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में कुल 51 गेंदों का सामना किया. इस बीच 109.80 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का निकला. उनके टी2ओ करियर का यह 27वां अर्धशतक है.
यह भी पढ़ें- दोबारा पिता बनने जा रहे हैं जसप्रीत बुमराह? संजना गणेशन का VIDEO देख फैंस के सवालों का आया सैलाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं