विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2018

वर्ल्‍डकप 2019 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्‍यास लेंगे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्‍टेन

वर्ल्‍डकप 2019 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्‍यास लेंगे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्‍टेन
डेल स्‍टेन ने अब तक 116 वनडे मैच खेले हैं और 180 विकेट हासिल किए हैं
  • दो साल से चोटों से जूझ रहे हैं तेज गेंदबाज स्‍टेन
  • कहा, वर्ल्‍डकप तक ही सफेद गेंद से क्रिकेट खेलूंगा
  • टेस्‍ट क्रिकेट में खेलना जारी रखना चाहता हूं
मुंबई:

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने वर्ल्‍डकप 2019 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्‍यास लेने का इरादा जताया है. 35 वर्ष के हो चुके स्‍टेन पिछले दो वर्ष से लगातार चोटों से जूझ रहे हैं. हालांकि टेस्‍ट मैचों में खेलना वे जारी रखेंगे. टेस्‍ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट हासिल कर चुके स्टेन ने यहां कहा , ‘मैं इंग्लैंड में आयोजित होने वाले वर्ल्‍डकप-2019  तक जाने की कोशिश करूंगा. लेकिन वर्ल्‍डकप के बाद मुझे नहीं लगता कि मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए सफेद गेंद से क्रिकेट खेलूंगा. वैसे भी जब तक अगला वर्ल्‍डकप आएगा, मैं 40 साल का हो जाऊंगा.’

स्‍टेन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 'इस कारण' माना जीत का दावेदार...

दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्‍गज तेज गेंदबाज को उम्मीद है कि उनका अनुभव उन्हें वर्ल्‍डकप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में जगह बनाने में मददगार साबित होगा. उन्‍होंने कहा, ‘अगर आप दक्षिण अफ्रीका की बैटिंग लाइनअप को देखें तो हमारे शीर्ष छह खिलाड़ी 1000 मैच खेल चुके हैं लेकिन निचले क्रम में आठ से लेकर 11 वें स्थान तक जो खिलाड़ी खेल रहे हैं , लेकिन उन्होंने 150 भी मैच नहीं खेले हैं. आपको इसमें अनुभवी को लाना होगा.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह चीज वर्ल्‍डकप के लिये टीम चयन में मेरे लिये ट्रंप कार्ड साबित होगी. मैं भले ही हर समय नहीं खेलूं. लेकिन लगता है कि मेरा अनुभव वहां पहुंचने में मेरी मदद करेगा.’

वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट कोहली में यह बात है कॉमन

दक्षिण अफ्रीका के दिग्‍गज तेज गेंदबाज स्‍टेन ने अब तक 116 वनडे मैच खेलें हैं और 26.62 के बेहतरीन औसत के साथ 180 विकेट हासिल किए हैं. पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा वे तीन बार अंजाम दे चुके हैं. वनडे में 39 रन देकर छह विकेट वॉन का अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा है. टेस्ट मैचों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा , ‘जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है तो मैं जितना हो सके , ज्यादा लंबे समय तक इसमें खेलना चाहूंगा. मैं अंत में चोटों से बाहर निकल चुका हूं.’ (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dale Willem Steyn, South Africa, ICC Cricket World Cup 2019, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com