विज्ञापन

CSK vs SRH IPL 2026: पावरप्ले में ही कछुआ चाल... CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का शर्मनाक रिकॉर्ड, बेहाल हुई चेन्नई

CSK vs SRH IPL 2026, Ruturaj Gaikwad Lowest SR in powerplay: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का मौजूदा सीजन में बुरा हाल हो रखा है और टीम को उसकी कीमत चुकानी पड़ रही है.

CSK vs SRH IPL 2026: पावरप्ले में ही कछुआ चाल... CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का शर्मनाक रिकॉर्ड, बेहाल हुई चेन्नई
CSK vs SRH IPL 2026, Ruturaj Gaikwad Lowest SR in powerplay:

CSK vs SRH IPL 2026: चेपॉक के मैदान पर आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और उसके फैंस के लिए काफी अहम था. यह होम ग्राउंड पर मौजूदा सीजन का पांच बार की चैंपियन का आखिरी मुकाबला था, जिसके चलते फैंस की नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर थी. कई सवाल थे धोनी को लेकर, क्या वो खेलेंगे या नहीं, क्या वो संन्यास का ऐलान करेंगे. इसके बाद प्लेऑफ की रेस के लिए चेन्नई की इस मैच में जीत काफी जरूरी थी. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को फ्रंट से लीड करना था, लेकिन जैसा इस सीजन उनका प्रदर्शन है, उससे भी खराब बल्लेबाजी उन्होंने सोमवार को की. हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 21 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली. स्ट्राइक रेट 71 का. हालांकि, ब्रेविस के विस्फोट से चेन्नई 20 ओवर में 180 रन बनाने में सफल जरूर हुई, जो इस पिच पर काफी तो नहीं था. 

पावरप्ले में कछुआ चाल CSK कप्तान की

जहां मौजूदा सीजन में सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले के अंदर विस्फोटक प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई है, वहीं चेन्नई के कप्तान ने इस दौरान कछुआ चाल से बल्लेबाजी की है. आईपीएल 2026 में पावरप्ले के अंदर कम से कम 100 गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाजों में सबसे कम स्ट्राइट रेट अगर किसी का है तो वो हैं गायकवाड़.

उन्होंने 1-6 ओवरों में 124.6 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबााजी की है और रन बनाए हैं 182. जबकि इसके बाद अगला नंबर रघुवंशी का है. कोलकाता के युवा स्टार बैटर ने अंगकृष रघुवंशी ने 126.5 की स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए हैं. जबकि उनके बाद रहाणे और साई सुदर्शन हैं. सुदर्शन का स्ट्राइक रेट 144 का है. 

गायकवाड़ के फ्लॉप शो चेन्नई पर भारी

सोमवार की रात ऋतुराज गायकवाड़ ने 71.42 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो मौजूदा लीग में किसी भी बल्लेबाज द्वारा कम से कम 20 गेंदों का सामना क रने के बाद दूसरा सबसे कम है. लखनऊ के आशीष कुलकर्णी ने बेंगलुरु के खिलाफ 70.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. इस IPL सीज़न में 10 टीमों में चेन्नई की ओपनिंग स्टैंडिंग का रन-रेट सबसे कम (9.08) है और औसत दूसरा सबसे खराब (25.84) है.

कमिंस का प्रहार, चेन्नई ने बनाए 180

पैट कमिंस ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजों के सामूहिक प्रयासों से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को आईपीएल के मैच में सात विकेट पर 180 रन बनाए. हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया.

संजू सैमसन ने टीम को शानदार शुरूआत देते हुए पहले ओवर में नीतिश कुमार रेड्डी को दो चौके और एक छक्का लगाकर 17 रन निकाले. प्रफुल्ल हिंग्से को अगले ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके जड़े. कमिंस तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिये आये और सैमसन को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों लपकवाया.

उर्विल पटेल ने कमिंस को दो छक्के लगाये लेकिन साकिब हुसैन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. चेन्नई के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा (19 गेंद में 32 रन ) के साथ तीसरे विकेट के लिये 42 रन जोड़े. कार्तिक ने कुछ परिपक्व शॉट्स लगाये जिनमें हिंगे को छक्का और स्पिनर शिवांग कुमार को लगाया छक्का शामिल है. कमिंस ने उन्हें आफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद पर ललचाया और अपर कट लगाकर वह डीप में नीतिश को कैच दे बैठे.

इसके बाद गायकवाड़ भी छाती तक आते कमिंस के बाउंसर पर चकमा खा गए और 21 गेंद में 15 रन बनाकर डीप में एशान मलिंगा को कैच देकर लौटे. डेवाल्ड ब्रेविस (27 गेंद में 44) और शिवम दुबे (26) ने पांचवें विकेट के लिये 59 रन जोड़कर चेन्नई को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. 

यह भी पढ़ें: CSK vs SRH IPL 2026: हैदराबाद के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे MS Dhoni? कप्तान गायकवाड़ के अपडेट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

यह भी पढ़ें: CSKvs SRH IPL 2026: कप्तान पैट कमिंस ने बरपाया कहर, मेगा रिकॉर्ड लिस्ट में हार्दिक को पछाड़ा, अब नजरें शेन वॉर्न पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com