भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स में मनोज तिवारी और रवि किशन का नाम हमेशा से चर्चा में रहा है. दोनों की दुश्मनी की कई खबरें भी आईं. लेकिन अब दोनों एक ही राजनीतिक पार्टी बीजेपी के राजनेता हैं और दोनों अच्छे दोस्त बन चुके हैं. इसके अलावा कई शो को होस्ट भी कर चुके हैं. हालांकि कई बार यह सवाल उठता है कि भोजपुरी सिनेमा को पहचान दिलाने का श्रेय किसको जाता है तो हाल ही में मनोज तिवारी ने एनडीटीवी से कहा कि उनकी जब 30 लाख के बजट में 66 करोड़ कमाने वाली फिल्म आई तो उसने नई फिल्मों को एक रास्ता दिया.
मनोज तिवारी ने कहा- हम आए इंडस्ट्री को बहुत बड़ी बनाए
मनोज तिवारी से जब पूछा गया कि आप रवि किशन को इंडस्ट्री में लाए या रवि किशन आपको इंडस्ट्री में लाए तो उन्होंने कहा, नहीं रवि किशन इंडस्ट्री में पहले से थे. लेकिन ये लोग जब थे तो इंडस्ट्री कुछ भी नहीं थी. हम आए इंडस्ट्री को बहुत बड़ी बनाए. हमारी फिल्म ने 30 लाख रुपए की फिल्म ने 66 करोड़ का बिजनेस किया. हमने इन लोगों को पैसा लेना सिखाया कि आप लोग पैसे मांगों मेहनत का.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
#NDTVChakravyuh | 'हम आए तो भोजपुरी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा बनाया, हमारी 30 लाख की फिल्म ने 66 करोड़ का बिजनेस किया था'
— NDTV India (@ndtvindia) May 30, 2026
NDTV के ‘चक्रव्यूह' में बोले BJP नेता मनोज तिवारी#NDTVExclusive | @SyyedSuhail | @sucherita_k | @MinakshiKandwal | @akhileshsharma1 | @ManojTiwariMP pic.twitter.com/TJksGlWoSM
ये भी पढे़ं- बॉबी देओल की शादी की 4 फोटो, 2 तो धर्मेंद्र ने की थीं शेयर, एक में दिखीं मां प्रकाश कौर, मनाई 30वीं वेडिंग एनिवर्सरी
मनोज तिवारी की फिल्म ने कमाए थे 66 करोड़ रुपए
आगे जब कहा गया कि भोजपुरी फिल्मों को पहचान मनोज तिवारी ने दिलाई तो उन्होंने कहा, हमारी फिल्मों ने दिलाया. अब दुनिया जाने. हमने तीसरे दौर की भोजपुरी. हमारी फिल्म से शुरू हुई. ससुरा बड़ा पैसा वाला. 30 लाख की फिल्म थी और 66 करोड़ का बिजनेस किया. उस एक फिल्म से दो हजार फिल्म पैदा हुई.
मनोज तिवारी ने बताया- रवि किशन को 30 दिन के मिलते थे 25000
रवि किशन को 25000 रुपए मिलते थे और आपको एक लाख रुपए मिलते थे पूछने पर मनोज तिवारी ने कहा, नहीं हमको एक दिन का डेढ लाख मिलता था. जब उनको 25000 तीस दिन का मिलता था. हम प्रतिद्वंदी थे. आज प्रतिद्वंदी नहीं हैं. आज हम उनको भी अपनी बीजेपी में ले आए. तो आज हम लोग एक ही साथ हैं. लेकिन ये बात सही है कि उसको 25 हजार मिलता था फिल्म का.
ये भी पढे़ं- अजित कुमार से देर रात मिलने नंगे पैर आए CM विजय, तृषा कृष्णन भी दिखीं साथ, वीडियो हो रहा वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं