विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: आज बढ़ेगी भारत के पदकों की संख्या! 5 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे भारतीय एथलीट, इनसे होंगी उम्मीद

ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ खेलों के चौथे दिन भारत के मेडल की संख्या बढ़ सकती है. पांच अलग-अलग इवेंट में भारत को कम से कम 3 पदकों की उम्मीद होगी.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: आज बढ़ेगी भारत के पदकों की संख्या! 5 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे भारतीय एथलीट, इनसे होंगी उम्मीद
Commonwealth Games 2026 26 July Schedule: India Medal Event Schedule

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन ओलंपिक मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगी. मीराबाई चानू ने गोल्ड कोस्ट और बर्मिंघम के संस्करणों में गोल्ड मेडल जीते थे, वह कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे सफल महिला खिलाड़ी के तौर पर अपना रिकॉर्ड बनाए रखने की उम्मीद कर रही हैं. 

उनके अलावा वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांत सिंह, जो पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग कैटेगरी में हिस्सा लेंगे, उनसे भी मेडल की उम्मीद होगी. ऋषिकांत सिंह ने बर्मिंघम में 55 किलोग्राम कैटेगरी में हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार वह 60 किलोग्राम में हिस्सा ले रहे हैं. उनका पर्सनल बेस्ट 271 किलोग्राम (120 किलो स्नैच+ 151 किलो क्लनी और जर्क) है. विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में वह 11वें स्थान पर रहे थे.

जबकि आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में पुरुषों के ऑल-अराउंड फ़ाइनल में योगेश्वर सिंह और तपन मोहंती दावेदारी पेश करेंगे. दोनों ने शुरुआती राउंड में दमदार प्रदर्शन किया था. 

पिछले साल अहमदाबाद में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर जीतने वाले राजा मुथुपंडी से भी पदक की उम्मीद होगी.  

इसके अलावा तैराक श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और दक्षन शशिकुमार पर भी नजरें होंगी. श्रीहरि नटराज मेडल के दावेदार हैं. अगर भारतीय टीम हीट के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही, तो आज ही मेडल इवेंट में हिस्सा लेगी. 

आज के आकर्षण में मीराबाई के अलावा लॉन बॉल्स में महिला पेयर्स टीम होगी, जिसमें रूपा रानी टिर्की और पिंकी इंग्लैंड की जोड़ी का सामना करेंगी. वे मेडल जीतने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखने और चार साल पहले बर्मिंघम में शानदार प्रदर्शन के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के बेहतरीन सफर को जारी रखने की कोशिश करेंगी.

बॉक्सिंग रिंग में, प्रीति पवार महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में मलावी की डेबोरा मटेनजे के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी. वहीं, पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादुमणि सिंह पाकिस्तान के सुमामा रहमान को चुनौती देंगे. 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन मेडल इवेंट जिनमें भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

दोपहर 2 बजे: वेटलिफ्टिंग - ऋषिकंत सिंह, पुरुषों के 60 किग्रा फ़ाइनल में 

शाम 4:30 बजे: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स - योगेश्वर सिंह और तपन मोहंती पुरुषों- के ऑल-अराउंड फ़ाइनल में

शाम 05:30 बजे: मीराबाई चानू, महिलाओं का 48 किलोग्राम

रात 11 बजे: वेटलिफ्टिंग - एम राजा, पुरुषों के 65 किग्रा फ़ाइनल में 

सुबह 1:56 बजे: तैराकी - पुरुषों की 4x200 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले फ़ाइनल में श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और दक्षन शशिकुमार (मेडल इवेंट, अगर वे हीट से क्वालिफ़ाई करते हैं).

यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe 3rd T20I Live Streaming: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे तीसरा टी20 कितने बजे होगा शुरू, कहां देख पाएंगे लाइव

यह भी पढ़ें: 'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com