- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच में रन आउट का चांस
- दोनों खिलाड़ी एक ही छौर पर पहुंच गए थे
- केशव महाराज से हुई बड़ी गलती
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने शुक्रवार को पार्ल में दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत पर दबाव बनाने का एक सुनहरा मौका उस समय गंवा दिया, जब वे ऋषभ पंत और केएल राहुल (KL Rahul And Rishabh Pant) के बीच मिक्स-अप के बाद रन आउट का मौका चूक गए. यह घटना 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर हुई जब पंत स्ट्राइक पर थे और केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने मैच का तीसरा ओवर फेंका. पंत ने गेंद को मिडविकेट की तरफ खेला लेकिन शुरू में एक कदम आगे बढ़ने के बाद रन नहीं लेने का फैसला किया.
यह पढ़ें- माइकल वॉन ने की भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले की एशेज से तुलना, जानिए किसे बताया बड़ा मुकाबला
Comedy of errors #INDvsSA #kholi #runout #comedy #SAvsIND pic.twitter.com/qpeh0RhnFr
— Professionalsportsfans (@PROFSPOFANS) January 21, 2022
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
हालांकि, राहुल (KL Rahul) ने तुरंत दूसरे छोर से तेज दौड़ लगाई और पंत और राहुल दोनों एक ही एंड पर पंहुच गए. ऐसा लग रहा था कि राहुल ने अपने विकेट से हार मान ली है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका इस आसान मौके का यूज नहीं कर पाई. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे थे और राहुल को वापस पवेलियन भेजने का मौका भांपते हुए, गेंद को तुरंत गेंदबाज के छोर पर फेंक दिया. महाराज, हालांकि, गेंद को पकड़ने में विफल रहे और इसी बीच जिससे राहुल को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर वापस दौड़ने का मौका मिल गया.
भारत हालांकि इस मौके का बाद में बहुत ज्यादा फायदा नहीं उठा पाया और केएल राहुल 55 स्कोर पर आउट गए. इससे पहले उनको आज पारी में तीन जीवनदान मिले थे. मैच के शुरूआत में भी स्लिप में उनका कैच छूटा था. आपको बता दें कि इससे पहले दिन में चोटिल रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी कर रहे राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत बुधवार को पहले वनडे में 31 रन से हारकर तीन मैचों की श्रृंखला 0-1 से पीछे है.
दो दशक के लंबे करियर के बाद सानिया का टेनिस से अलविदा
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं