विज्ञापन

पुजारा हुए मुरीद! स्टार बल्लेबाज की तारीफ में बोले- 'भारतीय टीम का सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में एक'

Cheteshwar Pujara react on KL Rahul: भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उस बल्लेबाज के बारे में बात की है जिसे वो इस समय भारत का सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज मानते हैं.

पुजारा हुए मुरीद! स्टार बल्लेबाज की तारीफ में बोले- 'भारतीय टीम का सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में एक'
Cheteshwar Pujara

Cheteshwar Pujara on KL Rahul: भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उस बल्लेबाज की तारीफ की है जिसे वो इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज मानते हैं. पुजारा ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की है और उन्हें टेस्ट क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक करार दिया है. क्रिसइंफो के यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए पुजारा ने राहुल को लेकर कहा कि "वह इस समय भारतीय टेस्ट टीम का बेस्ट बल्लेबाज है.'

पुजारा ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा "मेरे हिसाब से, केएल राहुल भारतीय टेस्ट टीम के सबसे बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटरों में से एक हैं, वह हमेशा आगे रहकर टीम की अगुवाई करते हैं और युवा खिलाड़ियों को दिखाते हैं कि टेस्ट क्रिकेट कैसे खेला जाना चाहिए. खेलने के तरीके अलग-अलग हो सकते हैं. कुछ खिलाड़ी आक्रामक अंदाज़ में खेलना जारी रखेंगे, लेकिन राहुल बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट आज भी पारंपरिक तरीके से खेला जा सकता है. इसलिए, वह अपनी ताकत के साथ डटे हुए हैं."

राहुल को लेकर पुजारा ने आगे कहा, "सबसे अच्छी बात यह है कि वह गेंद को अच्छी तरह से डिफेंड कर रहे हैं और सही तरीके से छोड़ भी रहे हैं. जब उन्हें रन बनाने का मौका मिलता है, तो वह उसका पूरा फ़ायदा उठाते हैं. लेकिन सबसे अहम बात यह है कि वह अब वैसी निरंतरता दिखा रहे हैं, जिसकी शायद कुछ साल पहले कमी थी, उन्हें काफ़ी मौके मिल रहे थे, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पा रहे थे."

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए थे. राहुल ने अपनी पारी में संयमता दिखाई, राहुल ने 162 गेंद का सामना किया जिसमें 9 चौके और 1 छक्के लगाने में सफल रहे. पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में भारत ने 73 ओवर के खेल के बाद 288 रन दो विकेट पर बनाए हैं. बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल नहीं हो पाया है. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 178 गेंद पर 131 रन की नाबाद पारी खेलकर डटे हुए हैं. पंत ने 27 रन बनाए हैं और नाबाद हैं. 

ये भी पढ़ें- 'यह हमारे लिए सबसे ऊपर', कोटक ने डिकोड किया पडिक्कल का शतक, बताया कि अब सुदर्शन और देवदत्त में अब कौन खेलेगा

ये भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद यह भारतीय दिग्गज बनेगा चीफ सेलेक्टर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत को पीछे छोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheteshwar Arvind Pujara, Rahul Kannaur Lokesh, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com