विज्ञापन

विदेश में भी नहीं लगती है घर की कमी, रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया कैसे मनाती है दिवाली-होली

रोहित शर्मा ने बताया कि विदेश दौरों पर भी टीम इंडिया दीपावली, होली और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहार पूरे उत्साह से मनाती है. उन्होंने कहा कि दुनिया के हर कोने में मौजूद भारतीय समुदाय और प्रशंसक खिलाड़ियों को कभी यह महसूस नहीं होने देते कि वे भारत से दूर हैं.

विदेश में भी नहीं लगती है घर की कमी, रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया कैसे मनाती है दिवाली-होली
रोहित शर्मा
PTI

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बताया है कि कैसे टीम इंडिया विदेशों में खेलते हुए भारतीय त्योहारों को सेलिब्रेट करती है. रोहित ने कहा कि भारत के लोग हर देश में मौजूद हैं, जिसके चलते खिलाड़ियों को ऐसा नहीं लगता है कि वे दूसरे देश में हैं. रोहित शर्मा ने 'फैमिली फुल हाउस' शो की मेजबानी करते हुए बताया कि कैसे दुनिया भर में भारतीय प्रशंसकों और समुदायों की उपस्थिति खिलाड़ियों को भारत से दूर होने पर भी घर से जुड़ाव महसूस कराती है. 

इंटरनेशनल दौरों के दौरान त्योहार मनाने के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, 'देखिए, हमारे लोग दुनिया के हर कोने में रहते हैं. इसलिए, जब हम किसी दूसरे देश में खेलते हैं तो हमें कभी महसूस नहीं होता है कि हम भारत से दूर हैं क्योंकि वहां बहुत सारे भारतीय हैं. आपने देखा होगा कि चाहे हम इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में खेल रहे हों, भारतीय प्रशंसक हमेशा भारतीय ध्वज के साथ मैदान पर मौजूद रहते हैं.'

उन्होंने आगे बताया कि टीम एक साथ आने और दीपावली, होली और गणेश चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को मनाने की कोशिश करती है. उन्होंने कहा, 'तो हम अक्सर कोशिश करते हैं कि अगर दीपावली हो, होली हो, गणेश चतुर्थी हो, हम किसी न किसी तरह से वहां पर इकट्ठ हों और उस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाए.'

रोहित ने यह भी याद किया कि कैसे टीम ने अंतरराष्ट्रीय दौरों के दौरान त्योहार मनाए हैं. उन्होंने कहा,  'अक्सर आपने देखा होगा, हमारे वीडियो भी हैं, हम होली मना रहे हैं, कहीं पर हम दीपावली मना रहे हैं. तो अक्सर त्योहारों के टाइम हम भारत में नहीं हैं, अपने-अपने घरों में भी नहीं हैं, अगर हम खेल रहे हैं तो हम कोशिश करते हैं कि हमारी टीम साथ में आए और उस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाए.'

हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी बात समाप्त करते हुए रोहित ने कहा, 'और वैसे तो आप लोगों ने देखा ही होगा कि दीपावली तो हम अच्छी तरह मना ही लेते हैं.'

पिछले कुछ वर्षों में भारत के पूर्व कप्तान कई इंटरनेशनल दौरों का हिस्सा रहे हैं, जहां खिलाड़ियों ने भारतीय त्योहारों को एक साथ मनाया है. रोहित शर्मा की बात करें तो वह सभी प्रारूपों में भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. रोहित हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे.

यह भी पढ़ें- IPL से संन्यास के बाद कर क्या रहे हैं धोनी? Video आया सामने, फैन बोला- उनकी राइडिंग देखिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com