विज्ञापन

अफवाह या हकीकत? प्रीति जिंटा को डेट करने की खबरों पर ब्रेट ली ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर ब्रेट ली ने आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ अपना नाम जोड़े जाने वाली अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है.

अफवाह या हकीकत? प्रीति जिंटा को डेट करने की खबरों पर ब्रेट ली ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी
Brett Lee react on preity zinta rumours

Brett Lee on Preity Zinta : ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा को लेकर बात की और उनके साथ अपने रिश्तों की सच्चाई का खुलासा भी किया है. बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, ब्रेट ली ने उन डेटिंग अफवाहों पर बात की जो 2000 के दशक की शुरुआत में उड़ी थीं, जब वह जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे. इतने सालों बाद, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अब इन अफवाहों पर खुलकर बात की है और उन्हें पूरी तरह से खत्म कर दिया है. पूर्व दिग्गज ने बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए इंटरव्यू में कहा"असली बात यह है, मैंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया.  प्रीति जिंटा और मैं बहुत अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं.  उस समय वह पंजाब टीम की बॉस थीं.. वह बहुत समझदार महिला हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं." उन्होंने आगे कहा, "ऐसी बातों से मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मुझे हमेशा सच पता था.. लोग चाहे जो भी अंदाजा लगाएं, मैंने कभी इन बातों को खुद पर असर नहीं होने दिया. "

दरअसल, ली लगभग दो दशकों तक इस बारे में चुप रहे, वहीं दूसरी ओर जिंटा ने साल 2010 में इन अटकलों पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि हर साल ब्रेट के साथ मेरे रोमांटिक रिश्ते की खबरें आना अब पुरानी और घिसी-पिटी बात हो गई है.. दोस्तों, यह कहते हुए बुरा लग रहा है, लेकिन यहां कोई नई खबर नहीं है.  हां, हम दोस्त जरूर हैं"

बता दें कि ब्रेट ली ने साल 2006 में एलिजाबेथ केम्प से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई और वे दो साल बाद ही अलग हो गए थे. साल 2009 में उनका तलाक हो गया. 2014 में ली ने लाना एंडरसन से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हैं.

जिंटा की बात करें तो पिछले कुछ सालों में वह बॉलीवुड में उतनी एक्टिव नहीं रही हैं, लेकिन ख़बरों के मुताबिक वह अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आने वाली हैं, जिसमें सनी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खेल की दुनिया में, प्रीति जिंटा अभी भी आईपीएल में पंजाब फ्रेंचाइजी की को-ओनर हैं और अक्सर टीम के होम मैचों के दौरान स्टैंड्स में टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहती हैं .प्रीति जिंटा ने  साल 2016 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जीन गुडइनफ के साथ शादी की है. 

ये भी पढ़ेंबुमराह के चोटिल होने के बाद भी श्रीलंका दौरे पर नहीं चुने जाने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- क्या खत्म हुआ मोहम्मद शमी की टीम में वापसी का इंतजार? बुमराह के रिप्लेसमेंट से समझिए अजीत अगरकर का बड़ा संकेत

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brett Lee, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com