विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2021

ऑस्ट्रेलियाई ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, IND-ENG में से यह टीम जीतेगी 3-1 से टेस्ट सीरीज

INDvENG: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने भविष्यवाणी की है और भारत और इंग्लैंड में कौन सी टीम टेस्ट सीरीज जीतेगी, उस बारे में अपनी राय दी है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक फैन के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने इस बार को लेकर भविष्य़वाणी की है.

ऑस्ट्रेलियाई ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, IND-ENG में से यह टीम जीतेगी 3-1 से टेस्ट सीरीज
ऑस्ट्रेलियाई ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, IND-ENG में से यह टीम जीतेगी 3-1 से टेस्ट सीरीज

INDvENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होने वाला है. पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कई पूर्व दिग्गजों ने भविष्यवाणी की थी कि भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में हार मिलेगी. लेकिन भारतीय टीम ने कमाल करते हुए सभी भविष्यवाणी को गलत करार दे दिया. अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने भविष्यवाणी की है और भारत और इंग्लैंड में कौन सी टीम टेस्ट सीरीज जीतेगी, उस बारे में अपनी राय दी है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक फैन के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने इस बार को लेकर भविष्य़वाणी की है.

फिर साथ दिखे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, इंटरनेट पर तस्वीर ने मचाई धूम, जमकर हो रहा है वायरल..देखें Photo

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि इंडिया सीरीज को 3-0 या 3-1 से अपने नाम करने में सफल रहेगी. मेरा मानना है कि इंग्लैंड का दिन अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट मैच में होगा. लेकिन, मुझे लगता है भारत पक्का ही चेन्नई में होने वाले पहले दोनों टेस्ट मैचों को जीतने में सफल रहेगा. भारत लॉर्ड्स में होने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में होगा.'

SL vs ENG: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड

ब्रैड हॉग के इस ट्वीट को लेकर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि ब्रिसबेन टेस्ट में भारत को जीत हासिल मिली जिसके बाद भारतीय टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ऊपर पहुंच गई है. टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है. भारत के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड की टीम भारत रवाना हो गई है. ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की है. स्टोक्स को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

VIDEO: ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brad Hogg, India Vs England 02/05/2021 Inen02052021199339, India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com