विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी और भारतीय टीम में वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार का भावुक बयान

Bhuvneshwar Kumar's emotional statement: अपने कठिन दौर को याद करते हुए भुवनेश्वर ने परिवार का विशेष जिक्र किया. उन्होंने कहा कि घर का माहौल हमेशा सामान्य रहा और कभी भी इस बात पर चर्चा नहीं हुई कि उनकी टीम इंडिया में वापसी कब होगी या उन्हें टीम से बाहर क्यों किया गया.

इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी और भारतीय टीम में वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार का भावुक बयान
Bhuvneshwar Kumar's emotional statement

भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने करियर और मौजूदा दौर को लेकर दिल की बात साझा की है. उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रीय टीम में वापसी उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं है. भारत के लिए खेलने का सपना वह पहले ही पूरा कर चुके हैं और अब क्रिकेट सिर्फ उनके जुनून का हिस्सा है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुश्किल समय में उनके परिवार ने जिस तरह उनका साथ दिया, उसी वजह से वह बिना किसी कड़वाहट के आगे बढ़ पाए. 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था. उन्होंने अपने करियर में 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है. फिलहाल वह घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में सक्रिय हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान भुवनेश्वर ने कहा कि अब वह केवल क्रिकेट के प्रति अपने प्यार की वजह से खेल रहे हैं. उनके मुताबिक, करियर के शुरुआती दौर में हर खिलाड़ी का सपना भारत के लिए खेलना होता है, लेकिन जब वह लक्ष्य हासिल हो जाता है तो खेल का असली आनंद उसके प्रति जुनून से मिलता है.

उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में फिर से भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलता है तो वह खुशी की बात होगी, लेकिन इसके लिए अब वह खुद पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाते. उनका मानना है कि जो कुछ हासिल करना था, वह कर चुके हैं और अब उनका पूरा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने पर है.

भुवनेश्वर ने बताया कि वह खुद को फिट और तैयार रखने के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट और यूपी टी20 लीग में हिस्सा लेते हैं. साथ ही वह अपने शरीर को तरोताजा रखने के लिए जरूरी ब्रेक भी लेते हैं ताकि लंबे समय तक खेलते रह सके

अपने कठिन दौर को याद करते हुए भुवनेश्वर ने परिवार का विशेष जिक्र किया. उन्होंने कहा कि घर का माहौल हमेशा सामान्य रहा और कभी भी इस बात पर चर्चा नहीं हुई कि उनकी टीम इंडिया में वापसी कब होगी या उन्हें टीम से बाहर क्यों किया गया. इसी वजह से वह मानसिक रूप से मजबूत बने रहे और किसी तरह का पछतावा या निराशा अपने ऊपर हावी नहीं होने दी.

अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा कि क्रिकेट में बदलाव हमेशा होते रहते हैं. नई पीढ़ी आती है और पुराने खिलाड़ियों की जगह लेती है. उनके अनुसार यह खेल का स्वाभाविक हिस्सा है और हर खिलाड़ी को कभी न कभी इस दौर से गुजरना पड़ता है. उन्होंने कहा कि वह अपनी मौजूदा जिंदगी से संतुष्ट हैं और परिवार के सहयोग ने उन्हें हर परिस्थिति को सहजता से स्वीकार करना सिखाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com