विज्ञापन

15 नंबर की जर्सी हुई 'पराई', अब 78 पहनेंगे भुवनेश्वर कुमार! आखिर क्यों बदलना पड़ा लकी नंबर?

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी तो हो गई है, लेकिन इस बार वह अपने पुराने 15 नंबर की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. यह नंबर अब गुरनूर बराड़ के पास है. वह अब 78 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर शिरकत करेंगे.

15 नंबर की जर्सी हुई 'पराई', अब 78 पहनेंगे भुवनेश्वर कुमार! आखिर क्यों बदलना पड़ा लकी नंबर?
भुवनेश्वर कुमार

करीब चार साल बाद भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की तो वापसी हो गई है. मगर इस बीच उनकी एक पसंदीदा चीज उनसे दूर हो गई है. उनका लकी जर्सी नंबर अब उनसे छीन गया है. 36 वर्षीय भुवनेश्वर इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले 15 नंबर की जर्सी में नजर आते थे. मगर चार सालों तक भारतीय टीम से दूर रहने के बाद वह नंबर अब गुरनूर बराड़ के पास चला गया है. आगामी मुकाबलों में अब भुवनेश्वर कुमार 78 नंबर की जर्सी में नजर आएंगे. 

भुवनेश्वर को क्यों नहीं मिलेगी दोबारा 15 नंबर की जर्सी? 

भुवनेश्वर कुमार की गैरमौजूदगी में 15 नंबर की जर्सी गुरनूर बराड़ को आवंटित कर दिया गया था. मैदान में वह लगातार इसी जर्सी में नजर आते भी हैं. अब जब तक वह खुद उस जर्सी को नहीं छोड़ेंगे. वह नंबर भुवनेश्वर कुमार को आवंटित नहीं हो सकता है. इसलिए मजबूरी में उन्हें 78 नंबर चुनना पड़ा है. हां अगर भविष्य में बराड़ 15 नंबर की जर्सी छोड़ते हैं और भुवनेश्वर कुमार लगातार शिरकत करते रहते हैं तो वह फिर से उस नंबर को पा सकते हैं. 

भुवनेश्वर कुमार का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

खबर लिखे जाने तक भुवनेश्वर कुमार ने भारत की तरफ से कुल 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको टेस्ट की 37 पारियों में 26.09 की औसत से 63, वनडे की 120 पारियों में 35.11 की औसत से 141 और टी20 की 86 पारियों में 23.10 की औसत से 90 सफलता हाथ लगी है. 

मौजूदा समय में भुवनेश्वर कुमार भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले 14वें गेंदबाज हैं. 2012 से अबतक उन्होंने भारत की तरफ से कुल 229 मैच खेले हैं. इस बीच उनको    243 पारियों में 294 सफलता हाथ लगी है. जहां उन्होंने सात बार पांच और 10 बार चार विकेट चटकाने का कारनामा किया है. 

यह भी पढ़ें- ब्रेंडन टेलर ने बदल दिया जिम्बाब्वे क्रिकेट का इतिहास, 23 साल पुराना रिकॉर्ड किया स्वाहा, बने नंबर-1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Bhuvneshwar Kumar Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com