विज्ञापन

ब्रेंडन टेलर ने बदल दिया जिम्बाब्वे क्रिकेट का इतिहास, 23 साल पुराना रिकॉर्ड किया स्वाहा, बने नंबर-1

ब्रेंडन टेलर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक लगाते हुए इतिहास रच दिया है. टेलर ने पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को पीछे छोड़कर जिम्बाब्वे की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

ब्रेंडन टेलर ने बदल दिया जिम्बाब्वे क्रिकेट का इतिहास, 23 साल पुराना रिकॉर्ड किया स्वाहा, बने नंबर-1
ब्रेंडन टेलर

ब्रेंडन टेलर ने इतिहात रच दिया है. वह जिम्बाब्वे की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को पीछे छोड़ा है. 1992 से 2003 के बीच जिम्बाब्वे की तरफ से शिरकत करते हुए एंडी फ्लावर ने वनडे में 6786 रन बनाए थे. वहीं ब्रेंडन टेलर ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में अर्धशतक लगाते हुए एंडी फ्लावर को पछाड़ दिया है और जिम्बाब्वे की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 

जिम्बाब्वे की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज 

6837 रन - ब्रेंडन टेलर
6786 रन - एंडी फ्लावर
6571 रन - ग्रांट फ्लावर
5658 रन - हैमिल्टन मसाकाद्जा
5217 रन - सीन विलियम्स
5185 रन - एलिस्टेयर कैंपबेल
4704 रन - सिकंदर रजा
4289 रन - एल्टन चिगुंबुरा
3813 रन - क्रेग एर्विन
3383 रन - ततेंदा ताइबू

बांग्लादेश के खिलाफ 81 रन बनाने में कामयाब रहे टेलर

बात करें ब्रेंडन टेलर के प्रदर्शन के बारे में तो वह चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 101 गेंद में 80.19 की स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें 10 खूबसूरत चौके शामिल रहे. मैच के दौरान हसन ने मोसद्दक के हाथों कैच आउट करते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

23 साल तक एंडी फ्लावर के नाम रहा रिकॉर्ड 

जिम्बाब्वे की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एंडी फ्लावर के नाम करीब 23 सालों तक रहा. मगर अब ब्रेंडन टेलर ने उन्हें पछाड़ दिया है. 2004 से खबर लिखे जाने तक ब्रेंडन टेलर ने जिम्बाब्वे की तरफ से 211 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 209 पारियों में 35.42 की औसत से 6837 रन निकले हैं. जिसमें 11 शतक और 40 अर्धशतक शामिल है. 145 रनों की खेली गई नाबाद शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- मां ने देखा था बेटी को क्रिकेटर बनाने का सपना, इंग्लैंड में डेब्यू करते हुए प्रीति डिमरी ने मचाया था धमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zimbabwe, Brendan Ross Murray Taylor, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com