विज्ञापन

उर्मी सिन्हा देश की यंगेस्‍ट IPS अध‍िकारी, 21 की उम्र में क्रैक की UPSC, अब कहां म‍िलेगी पोस्टिंग?

उर्मी सिन्हा अब देश की सबसे कम उम्र की IPS अधिकारी बन गई हैं. महज 21 साल की उम्र में पहले प्रयास में UPSC पास करने वाली उर्मी सिन्हा ने 2024 सिविल सेवा परीक्षा में 170वीं रैंक हासिल की. पश्चिम बंगाल की उर्मी सिन्‍हा 17 अक्टूबर 2026 को SVPNPA से पास आउट हुई हैं. इनका परिवार ब‍िहार के मुंगेर से है.

उर्मी सिन्हा देश की यंगेस्‍ट IPS अध‍िकारी, 21 की उम्र में क्रैक की UPSC, अब कहां म‍िलेगी पोस्टिंग?
IPS उर्मी सिन्‍हा का जन्‍म 11 फरवरी 2003 को हुआ. RR 78वें बैच में यंगेस्‍ट आईपीएस अध‍िकारी हैं.
Social Media
  • उर्मी सिन्हा 17 अक्टूबर 2026 को SVPNPA से पास आउट हुईं, जो सबसे कम उम्र की IPS अधिकारी हैं
  • वे 21 साल की उम्र में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 170वीं रैंक प्राप्त कर पहली बार सफल रहीं
  • उर्मी सिन्हा का जन्म 11 फरवरी 2003 को हुआ और उनका परिवार बिहार के मुंगेर से हैं. पश्चिम बंगाल में पली-बढ़ीं.

Urmi Sinha Youngest IPS Officer India: भारत में इस समय सबसे कम उम्र की IPS अधिकारी उर्मी सिन्हा हैं, जो तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से 17 अक्टूबर 2026 को पास आउट हुई हैं. भारतीय पुलिस सेवा में नियमित भर्ती के 78वें बैच के 135 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों में उर्मी सिन्‍हा समेत 37 महिलाएं भी शामिल हैं. इस पूरे बैच की सबसे युवा IPS बनने का गौरव ब‍िहार के मुंगेर की बेटी उर्मी सिन्हा को हासिल हुआ है.

उर्मी सिन्हा का जन्म कब हुआ? 

भारतीय पुलिस सेवा की सबसे युवा अधिकारी उर्मी सिन्हा का जन्म 11 फरवरी 2003 को हुआ. ips.gov.in के रिकॉर्ड के अनुसार उर्मी सिन्हा का होम स्टेट पश्चिम बंगाल है. वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट में उन्हें बिहार के मुंगेर की बेटी भी बताया गया है. उर्मी सिन्हा ने महज 21 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक कर ली थी. 25 अगस्‍त 2005 को भारतीय पुल‍िस सेवा ज्‍वाइन की है. अब SVPNPA पास‍िंग आउट परेड के बाद राज्‍य कैडर आंध्रप्रदेश में फील्‍ड ट्रेन‍िंग लेंगी. 

Urmi Sinha Youngest IPS Officer India

यंगेस्‍ट आईपीएस उर्मी स‍िन्‍हा ने यूपीएससी सीएसई 2024 में ऑल इंड‍िया लेवल पर 170वीं रैंक पाई. Photo Credit: UPSC

यह भी पढ़ें- दृष्टि IAS मॉक इंटरव्यू में 'नहीं पता' कहकर मुस्कुराईं मानवी, डिप्टी जेलर से GST अफसर बनीं

urmi sinha youngest ips officer india

urmi sinha youngest ips officer india upsc rank age family andhra pradesh cadre
Photo Credit: Social Media

उर्मी सिन्‍हा को UPSC में AIR 170

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में उर्मी सिन्हा ने अखिल भारतीय स्तर पर 170वीं रैंक हासिल की थी. UPSC पास करते समय उनकी उम्र 21 साल थी और 22 वर्ष की आयु में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा का कैडर आवंटित हुआ. अब 23 साल की उम्र में वे SVPNPA से पास आउट होकर आंध्र प्रदेश के क‍िसी ज‍िले में बतौर ट्रेनी आईपीएस सेवाएं देते नजर आएंगी. उर्मी सिन्हा को आंध्र प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है. 

urmi sinha youngest ips officer india upsc rank age family andhra pradesh cadre

देश की सबसे कम उम्र की IPS उर्मी सिन्हा. Photo Credit: Social Media

उर्मी सिन्‍हा के पिता डॉक्टर, मां गृहिणी

IPS उर्मी सिन्हा के पिता डॉ. रंजीत सिन्हा पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. परिवार की जड़ें बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के मारवाड़ी टोला से जुड़ी हैं. बाद में परिवार हावड़ा जाकर बस गया, जहां उर्मी का बचपन बीता. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हावड़ा से पूरी की और कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री हासिल की. स्नातक के बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली. 

urmi sinha youngest ips officer india

देश की सबसे कम उम्र की आईपीएस उर्मी स‍िन्‍हा की उम्र साल 2026 में 23 साल है.
Photo Credit: ips gov in

देश में यंगेस्‍ट आईपीएस अध‍िकार‍ियों के नाम

साल 2026 में उर्मी सिन्हा देश की सबसे युवा IPS अधिकारी बनी हैं. उनसे पहले गुजरात कैडर के आईपीएस सफीन हसन ने महज 22 साल की उम्र में IPS बनकर इतिहास रचा था. सफीन हसन वर्तमान में  मध्य प्रदेश कैडर के IPS सचिन अतुलकर, केरल कैडर की IPS मेरिन जोसेफ और उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अजय प्रताप सिंह का नाम भी देश के युवा IPS अधिकारियों की सूची में शामिल रहा है. 

यह भी पढ़ें- IPS अन्नू टाटू ने प्यार के लिए छोड़ा असम, 2700 KM दूर गुजरात आईं यह Gen Z पुलिस अफसर

यह भी पढ़ें-  SVPNPA पासिंग आउट परेड: देश को म‍िले 135 IPS अफसर, नशा-साइबर क्राइम पर बड़ा अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, UPSC, Success Story, Yongest IPS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com