अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद जब बेन स्टोक्स पहली बार मीडिया के सामने आए तो उनसे हुए कई सवालों में एक यह भी था कि वह अगले कप्तान के तौर पर किसका समर्थन करते हैं और इस ऑल-राउंडर ने बिना देर किए हैरी ब्रूक का नाम किया. स्टोक्स का डिप्टी और वनडे और टी20 टीम में टीम के कप्तान हैरी ब्रूक को इंग्लैंड के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम के सबसे अनुभवी जो रूट के साथ जाने का फैसला लिया. बेन स्टोक्स बोर्ड के इस फैसले से हैरान हैं और उन्होंने एक बार फिर हैरी ब्रक का समर्थन किया है.
'फॉर द लव ऑफ़ क्रिकेट' पॉडकास्ट पर बात करते हुए, स्टोक्स ने पिछले महीने इंग्लैंड के लिए अपने आखिरी यादगार मैच के बाद संन्यास पर अपना पहला डिटेल्ड इंटरव्यू दिया है. इस एपिसोड के दौरान, उन्होंने उप-कप्तान हैरी ब्रूक के बजाय जो रूट को इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान फिर से बनाने के फैसले पर अपनी राय रखी.
बेन स्टोक्स ने कहा,"ब्रूकी को उप-कप्तान बनाया गया था, मैं अब वहां नहीं हूं, लेकिन जब मैं वह (ओवल) टेस्ट मैच नहीं खेल पाया था, तब भी मुझे लगा था कि 'वह उप-कप्तान है'." "मैं समझता था कि वे ऐसा क्यों कह रहे थे, लेकिन इससे उसे क्या संदेश जा रहा है? वह उप-कप्तान है और कप्तान नहीं खेल रहा है, फिर भी वह कप्तान नहीं बनता, और यहां भी वही बात दोहराई गई."
पिछले हफ़्ते इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने कहा कि ब्रूक के लिए टेस्ट कप्तानी संभालना 'अभी बहुत जल्दबाजी' होगी. की ने कहा,"किसी न किसी समय हैरी ब्रूक इंग्लैंड क्रिकेट के बेहतरीन टेस्ट कप्तान बनेंगे. बस, अभी का समय इसके लिए सही नहीं लग रहा है."
पिछले महीने ब्रुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ़ व्हाइट-बॉल सीरीज़ जीतीं और दुनिया की नंबर 1 T20I टीम बन गई. पिछले 12 महीनों में टेस्ट क्रिकेट में उनके आउट होने के तरीकों और शॉट चुनने के तरीके को लेकर उनकी आलोचना हुई है, लेकिन फिर भी उन्होंने मौजूदा समर सीजन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ तीन हाफ़-सेंचुरी लगाईं.
स्टोक्स ने कहा,"मैंने ब्रुकी से यह बात कही है, सिडनी में भी मैंने उनसे यही कहा था. 'आपका औसत 55 है और इस बारे में बात करना अजीब लगता है, लेकिन आप इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि टेस्ट क्रिकेट में आपका औसत 65 या 70 होना चाहिए. बात यह समझने की है कि उस पल में टीमें आपके साथ क्या करने की कोशिश कर रही हैं, और उन पलों को पहचानने की है- जैसे जब वे आपको बॉलिंग कर रहे हों और आप 40 रन पर नॉट आउट हों, और वे आम तौर पर बॉलिंग करने की कोशिश कर रहे हों और फिर अचानक कुछ अलग करने लगें, तो उन्हें कोई अंदाज़ा नहीं होता कि आपको कैसे आउट किया जाए, बिल्कुल कोई अंदाज़ा नहीं होता."
बेन स्टोक्स ने आगे कहा,"तो, उदाहरण के लिए, वे बाउंसर फेंकने लगेंगे. अगर आप कुछ देर ऐसा करते हैं, तो वे क्या करेंगे? वे वापस उसी तरह )सामान्य बॉलिंग) करने लगेंगे. गेम में ऐसे पलों को पहचानें, क्योंकि यही चीज़ आपको अभी की स्थिति से- जो कि अविश्वसनीय है- दूसरों से भी बेहतर बनाएगी, क्योंकि वह ऐसे काम कर सकता है जो कोई और नहीं कर सकता."
यह भी पढ़ें: 'वह उपकप्तान था' हैरी ब्रूक की जगह जो रूट को कप्तान बनाने पर इंग्लैंड क्रिकेट पर भड़के बेन स्टोक्स
यह भी पढ़ें: 'कभी श्रेय नहीं मिला जिसके हकदार थे' सुनील गावस्कर ने अजिंक्य रहाणे की जमकर की तारीफ, राहुल द्रविड़ से की तुलना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं