- बेन सॉयर बनें न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच
- सॉयर 2018 में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के साथ जुड़ चूके हैं
- बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के रहे हैं मुख्य कोच
ऑस्ट्रेलिया के बेन सॉयर (Ben Sawyer) को दो साल के लिए न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. सॉयर 2018 से ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर रहे थे. वह द हंड्रेंड में बर्मिंघम फीनिक्स के मुख्य कोच भी हैं और साथ ही महिला बिग बैश लीग टीम सिडनी सिक्सर्स के मुख्य कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं.
सॉयर सोमवार को बे ओवल में ट्रेनिंग शिविर के दौरान वाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का लोकप्रिय नाम) के साथ जुड़ गए. उनके शुरुआती दो टूर्नामेंट बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल और उसके बाद होने वाला वेस्टइंडीज का दौरा होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
T20 वर्ल्ड कप से पहले विराट, रोहित, राहुल पर भड़के कपिल देव, गुस्से में बोल दी यह बड़ी बात
सॉयर ने कहा, ‘‘मुझे इस वाइट फर्न्स समूह में काफी प्रतिभा नजर आती है और मैं उनकी क्षमता को निखारने में मदद करने को लेकर आशावादी हूं जिससे कि वे अपने क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जाएं. यह निश्चित तौर पर सीखने वाली प्रक्रिया होगी क्योंकि मुझे खिलाड़ियों को जानने का मौका मिलेगा और वे मुझे, मेरी क्रिकेट रणनीति और कोचिंग शैली को जान पाएंगे.''
टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा कि सॉयर टीम में नए विचार और रणनीति लेकर आएंगे.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं