विज्ञापन

भारत के खिलाफ चमके सोनल दिनुषा, BCCI उपाध्यक्ष बोले- 'तेंदुलकर जैसे दिखते हैं'

BCCI Vice-President's Tweet For Sonal Dinusha Goes Viral: राजीव शुक्ला  ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है और सोनल दिनुषा की तुलना सचिन तेंदुलकर से की है.

भारत के खिलाफ चमके सोनल दिनुषा, BCCI उपाध्यक्ष बोले- 'तेंदुलकर जैसे दिखते हैं'
Rajiv Shukla x post For Sonal Dinusha Goes Viral

BCCI Vice-President Rajiv Shukla For Sonal Dinusha Goes Viral: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो वायरल हो रहा है. राजीव शुक्ला  ने भारत के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करने वाले सोनल दिनुषा की तुलना सचिन तेंदुलकर से कर डाली है. बीसीसीआई वाइस प्रेसिडेंट ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,"श्रीलंका का यह खिलाड़ी कमाल का है.यह तेंदुलकर जैसा दिखता है. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह एक बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बन सकता है." बीसीसीआई वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली है. 

दिनुषा लगातार भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने चौथे दिन के खेल के बाद उनके लिए इसी तरह की टिप्पणी की थी. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौजूदा सीरीज की चारों पारियों में 50 से अधिक रन बनाए हैं और अब तक दो शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं. पच्चीस वर्षीय दिनुशा ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 99 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और मुस्कुराते हुए हाथ आसमान की ओर उठाकर जश्न मनाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास

भारत के खिलाफ पहली चार टेस्ट पारियों में 50 से ज़्यादा का स्कोर बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा आखिरी बार भारत के खिलाफ साल 1959 में इंग्लैंड के बल्लेबाज केन बैरिंगटन ने किया था. इसके साथ-साथ सोनल भारत के खिलाफ अपने पहले दो टेस्ट मैचों में 4 बार 50 से ज्यादा रन बनाने पहले बल्लेबाज भी बने हैं. 

भारत ने हासिल की थी 213 रन की बढ़त

पांचवें दिन दिनुषा और नुवांता ने शानदार बल्लेबाजी की जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम भारत पर बढ़त बना पाने में सफल हो गई है. नुवांता 46 रन बनाकर लंच के बाद आउट हुए. बता दें कि भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे. श्रीलंका की पहली पारी में 290 रन पर सिमट गई थी.

ये भी पढ़ें- अरशद नंबर 1, नीरज चोपड़ा नंबर 4, रोहित की टॉप 10 में एंट्री, सबसे दूर भाला फेंकने वाले एशियाई जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, India Vs Sri Lanka 2026/27, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com