BCCI Schedules Key Selection Meeting: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न खत्म होने में कुछ ही हफ़्ते बचे हैं. इसके बाद भारतीय टीम का फोकस इंटरनेशनल क्रिकेट पर होगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेलेक्शन को लेकर अजीत अगरकर एंड कंपनी अगले कुछ दिनों में बैठक करने वाली है और इसमें भारतीय टीम का आगे का रोडमैप तैयार किया जाएगा. भारतीय टीम अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ एक टेस्ट के साथ अपना इंटरनेशनल कैंपेन फिर से शुरू करेगी. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम का चुनाव मौजूदा आईपीएल सीज़न के खत्म होने से पहले होने से पहले हो सकता है.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी ने अगले कुछ महीनों के रोडमैप पर चर्चा करने के लिए एक मीटिंग तय की है. यह बैठक अगले 7-10 दिनों में हो सकती है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि तेज़ गेंदबाज़ों के पूल पर फ़ोकस करना बोर्ड के एजेंडा में सबसे ऊपर है.
बोर्ड के रडार पर जो गेंदबाज हैं, उन्हें बाकी IPL के लिए अपना वर्कलोड बढ़ाने के लिए कहा गया है. अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार जैसे खिलाड़ी, जो हाल ही में इंडिया 'ए' सेटअप का हिस्सा रहे हैं, बोर्ड के प्लान में हैं. इसके अलावा जम्मू और कश्मीर के आकिब नबी भी सेलेक्टर्स की नजर में हैं. उन्होंने जम्मू कश्मीर को पहला आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
रिपोर्ट की मानें तो अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा. बोर्ड चाहता हैं कि टीम के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को चुना जाए. मोहम्मद शमी, जिन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, उन्हें फिर से इग्नोर किया जा सकता है.
BCCI के एक सूत्र ने कहा,"सिलेक्टर्स सिर्फ इसलिए टेस्ट टीम से कॉम्प्रोमाइज़ नहीं करना चाहते क्योंकि भारत का मुकाबला अफ़गानिस्तान से है. वे चाहते हैं कि बेस्ट लाइनअप खेले. वे टेस्ट कैप इतनी आसानी से नहीं बांटना चाहते. सिराज का वर्कलोड बहुत ज़्यादा है. प्रसिद्ध ने 24 अप्रैल से कोई IPL मैच नहीं खेला है. नीतीश कुमार रेड्डी को भी ऐसे खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है जो सीम-बॉलिंग डिपार्टमेंट में योगदान दे सकते हैं. जब वर्कलोड मैनेजमेंट की बात आती है तो BCCI सभी डेटा पॉइंट्स पर नज़र रखता है."
रिपोर्ट में कहा गया है, "बुमराह पर फैसला डिटेल में बातचीत के बाद लिया जाएगा. पिछली बार जब भारत ने अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेला था, तो मुख्य इलेवन खेली थी." भारत को अगले नौ महीनों में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में नौ टेस्ट खेलने हैं, लेकिन अफगानिस्तान मैच उस साइकिल का हिस्सा नहीं है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'संजू सैमसन की झलक...' KKR के स्टार बल्लेबाज को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं