विज्ञापन

IPL 2026: अब टीम बस और होटलों में नहीं चलेगी मनमानी, खिलाड़ियों की गर्लफ़्रेंड से लेकर मालिकों तक पर BCCI की करनेवाली है सख्ती

BCCI Ready for Strict Action : मौजूदा आईपीएल में टीम के साथ गर्लफ़्रेंड, इनफ़्लुएंसर्स, अनधिकृत लोगों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं. और अब बीसीसीआई ने इसपर सख़्ती करने का एलान कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI आईपीएल को 'गर्लफ्रेंड कल्चर' से भी बचाने की तैयारी कर रहा है.

IPL 2026: अब टीम बस और होटलों में नहीं चलेगी मनमानी, खिलाड़ियों की गर्लफ़्रेंड से लेकर मालिकों तक पर BCCI की करनेवाली है सख्ती
BCCI Ready for Strict Action unauthorised persons in IPL dugout Team Bus and Hotels

मौजूदा आईपीएल में टीम के साथ गर्लफ़्रेंड, इनफ़्लुएंसर्स, अनधिकृत लोगों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं. और अब बीसीसीआई ने इसपर सख़्ती करने का एलान कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI आईपीएल को 'गर्लफ्रेंड कल्चर' से भी बचाने की तैयारी कर रहा है. ऑफ़ द फ़ील्ड कई खिलाड़ी अपनी गर्ल्फ़्रेंड और ऐसे लोगों के साथ देखे गए हैं जिसे लेकर बीसीसीआई ने खुलकर एतराज़ जताया है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि आज ही इसपर एडवाइज़री भी आ रही है. यानी खिलाड़ी, टीम, सपोर्ट स्टाफ़ और यहां तक कि टीम के मालिकों को लेकर सख़्त नियम सामने आनेवाले हैं.   

खिलाड़ियों-मालिकों के लिए जारी हो रही है एडवाइज़री

BCCI सचिव देवजीत सैकिया कहते हैं, "मैं एक और बात को लेकर एलान करना चाहता हूं कि इस बार, हमने कुछ फ्रेंचाइजी के साथ-साथ कुछ खिलाड़ियों की गतिविधियों में कई विसंगतियां और अनियमितताएं देखी हैं. इसलिए, BCCI और IPL एक एडवाइजरी तैयार कर रहे हैं, जिसे हम आज शाम जारी करने जा रहे हैं. हमने देखा है कि कई अनधिकृत व्यक्ति टीम सदस्यों के साथ चल रहे हैं या टीम बसों में यात्रा कर रहे हैं. कुछ अनधिकृत व्यक्ति होटलों में भी प्रवेश कर रहे हैं और खिलाड़ियों के कमरों या टीम अधिकारियों के कमरों में जा रहे हैं, जो हमारे भ्रष्टाचार-रोधी प्रोटोकॉल के पूरी तरह खिलाफ है. हमने यह भी देखा है कि कुछ टीम मालिक और अधिकारी उन क्षेत्रों में खिलाड़ियों के साथ घुल-मिल रहे हैं जहाँ उन्हें उपस्थित होने की अनुमति नहीं है..."

किन-किन स्टार्स को हो सकती है मुश्किल?

माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप विजेता और मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या, पंजाब के पेसर अर्शदीप सिंह, राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल और हैदराबाद टीम की शान ईशान किशन समेत कई खिलाड़ी, अधिकारी और टीमों के मालिक बीसीसीआई के रडार में हैं. 

ये भी कहा जा रहा है कि बीसीसीआई को खिलाड़ियों की पत्नी या परिवार के दूसरे लोगों के खिलाड़ियों के साथ होटल में रुकने में कोई परेशानी नहीं है. लेकिन गर्लफ्रेंड को लेकर बीसीसीआई सख़्त हो गया है और खामोश नहीं बैठनेवाली.  

दरअसल कई खिलाड़ी अब खुल्लम खुल्ला अपनी गर्लफ्रेंड, इनफ़्लुएंसर्स, अनधिकृत अधिकारी और लोगों के साथ मैदान और होटलों में मिलते घुलते नज़र आते हैं. बीसीसीआई और एंटी करप्शन यूनिट को ये सब रास नहीं आ रहा. 

अंतर्राष्ट्रीय दौरों के लिए ज़्यादा सख़्त हैं नियम

टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय दौरों पर इन सबको लेकर भारतीय टीम एक व्यवस्था बनी हुई है जहां खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ़ के लिए नियम तय हैं. लेकिन मौजीदा आईपीएल में ये नियम टूटते-बिखरते दिखाई देते हैं. माना जा रहालहै कि इन हालात में आनेवाले वक्त में परेशानियां बढ़ सकती हैं और पूरा आईपीएल भी विवादों के घेरे में आ सकता है. इसलिए इतना तो तय है कि बीसीसीआई एक बड़े बदलाव वाली एडवाइज़री लाकर नियमों को कसने वाला है और कई खिलाड़ियों और मालिकों की मुश्किलें बढ़नेवाली हैं.

यह भी पढ़ें: LSG vs RCB IPL 2026: लखनऊ में मिचेल मार्श का तहलका, लेकिन 2 गेंद से चूके, टूट जाता अभिषेक का मेगा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final: क्यों शिफ्ट हुआ आईपीएल का फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद, बीसीसीआई सचिव ने दी सफाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com