विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सारांश जैन को पहली बार मिला मौका

India squad for Test series vs Sri Lanka: बीसीसीआई ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, बुमराह-सिराज शामिल,सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सारांश जैन को पहली बार मिला मौका
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान (फोटो- एक्स)

India Test squad announcement set for Sri Lanka tour: बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में कुल 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया गया है.भारत श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा. वाशिंगटन सुदंर चोट के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. उनकी जगह टीम में ऑफ स्पिनर सारांश जैन को जगह मिली है. भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है. सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त को खेला जाएगा. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद सारांश को टीम में जगह मिली है. इसके अलावा ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में बताया है कि वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया. 

कौन है सारांश जैन

भारत की टीम में  सारांश जैन को मौका मिला है. पहली बार  सारांश जैन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.  सारांश ने घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस किया है जिसकी इनाम उन्हें मिला है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सारांश जैन ने अब तक खेले 54 मैचों की 85 पारियों में 31.76 की औसत से 2223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 27.31 के औसत से 188 विकेट चटका चुके हैं, जिसमें उनके नाम 10 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. ऑफ स्पिनर के तौर पर सारांश टीम के लिए श्रीलंका में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. बता दें कि  सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था

साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर नजर

दूसरी ओर साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर होगा. यदि दोनों खिलाडी़ अपनी फिटनेस साबित कर पाने में सफल रहे और उन्हें बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलती है तो वह टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे. 

श्रीलंका के लिए भारत का स्पिन आक्रमण:

  • रवीन्द्र जड़ेजा
  • कुलदीप यादव
  • मानव सुथार
  • सारांश जैन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम 

शुभमन गिल  (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद, सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन 

ये भी पढ़ें- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह

ये भी पढ़ें- Who is Sharmila dhankhar: दहेज के लिए हुई प्रताड़ित, बच्चों को पालने के लिए किया आया का काम, अब शर्मिला धनखड़ बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com