ढाका टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर क्रिकेट की दुनिया को सकते में डाल दिया है.
- बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में अॉस्ट्रेलिया को 20 रन से दी शिकस्त
- बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न कुछ अलग अंदाज़ में मनाया
- ड्रेसिंग रूम में बल्ले को टेबल पर पटक-पटक कर जश्न मनाते दिखे खिलाड़ी
नई दिल्ली:
सिर्फ़ 14 घंटे के अंदर क़रीब 8 हज़ार किलोमीटर दूर, क्रिकेट के दो अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट में बड़े उलटफेर हुए हैं. इन्हें देखकर जानकार और फ़ैन्स हैरान हो गए हैं. दो दिन के अंदर दो फ़िसड्डी मानी जा रही टीमों ने दुनिया की दो दिग्गज टीमों को हराकर क्रिकेट का रोमांच बढ़ा दिया है. वेस्टइंडीज़ टीम ने इंग्लैंड में दूसरे टेस्ट में मेज़बानों को हराया. वहीं आईसीसी रैंकिंग में 9वें नंबर की बांग्लादेशी टीम ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर साबित कर दिया कि किसी को भी हल्के में नहीं आंका जा सकता है.
यह भी पढ़ें : शाकिब अल हसन : ख़राब व्यवहार, टीम से हुआ बाहर, अब मिल रहा है बांग्लादेशियों का प्यार
VIDEO देखें
अनोखे अंदाज में मनाया जश्न
बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत का जश्न कुछ अलग अंदाज़ में मनाया. तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में अपने बल्ले को टेबल पर पटक-पटक कर जश्न मनाते दिख रहे हैं. जश्न मनाते वक़्त खिलाड़ी अपनी टीम का गाना भी गा रहे हैं. 47 सेकंड के इस वीडियो को बांग्लादेशी फ़ैन्स खूब शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश दौरा : दूसरे टेस्ट में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह लेंगे स्टीव ओकीफ
अॉस्ट्रेलिया को 20 रन से दी शिकस्त
ढाका टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर क्रिकेट की दुनिया को सकते में डाल दिया है. क्रिकेट इतिहास में बांग्लादेश की ये सिर्फ़ 10वीं जीत है. टीम को 10 टेस्ट में से 5 जीत ज़िंबाब्वे जैसी टीम के ख़िलाफ़ मिली है. हालांकि ये भी ग़ौरतलब है कि बांग्लादेश ने पिछले एक साल में इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी ताक़तवर टीमों को शिकस्त दी है। क़रीब 17 साल के टेस्ट इतिहास में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराकर शायद एक नया अध्याय की शुरुआत की है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bangladesh, Test Victory