फतुल्लाह:
फतुल्लाह में भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट का कोई परिणाम नहीं निकला। मैच ड्रॉ रहा। फॉलोऑन खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 23 रन बनाए।
इससे पहले रविचंद्रन अश्विन (87-5) और हरभजन सिंह (64-3) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की पहली पारी 256 रनों पर समेट दी। भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 462 रनों पर घोषित कर दी थी।
बांग्लादेश ने 65.5 ओवर बल्लेबाजी की। उसकी ओर से इमरुल कायेस ने सबसे अधिक 72 रन बनाए जबकि अपना पहला टेस्ट खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 44 रनों का योगदान दिया। सौम्य सरकार ने 37 और मोमिनुल हक ने 30 रनों का योगदान दिया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारत बनाम बांग्लादेश, टेस्ट मैच, विराट कोहली, India Vs Bangladesh, Test Match, Virat Kohli