विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2022

Ban vs Ind: 'पहले विकेट के बारे में मैंने हजार से भी ज्यादा बार सोचा', जयदेव उनाटकट ने कहा

Ban vs Ind 2nd Test: जयदेव उनाडकट (Jaydev Unadkat) ने करीब 12 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की, तो बहुत कुछ उनके दिल से बाहर आ रहा है.

Ban vs Ind:  'पहले विकेट के बारे में मैंने हजार से भी ज्यादा बार सोचा', जयदेव उनाटकट ने कहा
भारतीय टीम में 12 साल बाद वापसी करने वाले उनाडकट के दिल से काफी कुछ बाहर आ रहा है
मीरपुर:

बारह साल के इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट लेने वाले जयदेव उनादकट ने 1000 से ज्यादा बार इसके बारे में सोचा था और आखिरकार जाकिर हसन के रूप में पहला विकेट लेकर वह काफी राहत और खुशी महसूस कर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 दिसंबर 2010 में सेंचुरियन टेस्ट में पदार्पण करने वाले उनादकट को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये भारतीय टीम में चुना गया था. बारह साल पहले अपने पहले टेस्ट में उनादकट ने 26 ओवर में 100 से अधिक रन दे डाले और एक भी विकेट नहीं ले सके थे.

SPECIAL STOREIS:

'यह तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जीवन भर की रकम है', कुरैन पर बरसा पैसा, तो आई फनी मीम्स की बाढ़

पिछले साल फेलियर साबित हुए थे सैम कुरैन, लेकिन इस प्रदर्शन ने बना दिया इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी

उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा,‘ मैने एक हजार से ज्यादा बार अपने पहले टेस्ट विकेट की कल्पना की थी. मुझे टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने की कमी खल रही थी.' उन्होंने कहा,‘ विकेट लेने के बाद मुझे कुछ सूझ नहीं रहा था. पहले टेस्ट से अब तक इतनी बार पहले विकेट के बारे में सोचा था. टेस्ट क्रिकेट में वापसी के अलावा मुझे रणजी ट्रॉफी सत्र में फिर से खेलने का मौका मिला. मैने काफी मेहनत की थी और इसलिये आत्मविश्वास था.'

उनाडकट करीब 12 साल के बाद कड़ी मेहनत के बाद टीम में  वापसी करने में सफल रहे. और जब उन्हें जारी टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह इलेवन का हिस्सा बनाया गया, तो पूर्व दिग्गजों ने इस पर जमकर शोर मचाया. लेकिन उनाडकट ने बेहतरीन प्रयास किया और वह दो विकेट चटकाने में सफल रहे. निश्चित ही, इस प्रदर्शन से इस लेफ्टी पेसर को काफी आत्मविश्वास मिला है, जो उनके खासा काम जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

सिकंदर रजा हुए मालामाल, पंजाब किंग्स ने इतने रकम में अपनी टीम में शामिल किया

'चोपड़ा ने स्टोक्स के लिए मोटी रकम खर्च करने पर जताई हैरानी, तो चेन्नई सीईओ ने धोनी पर दिया यह जवाब

' सोल्ड-अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट और अपडेट्स, सैम कुरेन बने सबसे महंगे प्लेयर

VIDEO: सैम कुरेन ने मिनी ऑक्शन में इतिहास रच दिया. हमारा चैनल सब्सक्राइब करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaydev Dipakbhai Unadkat, Bangladesh Vs India 2022/23, Bangladesh Vs India 12/22/2022 Bain12222022218325, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com