पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की तरफ से लताड़ मिलते ही बर्मिंघम टेस्ट में बाबर आजम का बल्ला जमकर चला है. इंग्लैंड दौरे पर बाबर की अगुवाई में पाक टीम का प्रदर्शन का कुछ खास नहीं रहा है. टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ना है. जिसके बाद पूर्व पाक दिग्गज शोएब अख्तर ने उनकी कड़ी आलोचना की थी. उनका कहना है, 'बाबर की पर्सनैलिटी उनके खेल और फैसले लेने के तरीके में दिखती है.'
उन्होंने आगे कहा कि देखिए आप दो अलग-अलग लोगों से दो अलग-अलग तरह के सवाल कर रहे हैं. मैं वहां होता तो सब अच्छी तरह से जानते हैं कि क्या होता. बहुत सीधी सी बात है. अगर वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका सीधा सा मतलब है, यह उनकी अपनी पर्सनैलिटी है. उनकी अपनी पर्सनैलिटी उनके खेल में दिखती है. उनके फैसलों में दिखती है, हर चीज में दिखती है.'
Babar Azam has made a fighting 50.
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) September 11, 2026
Can he go along to make a century and break his drought. pic.twitter.com/lI5wmb0M4K
शोएब के लताड़ लगाते ही बाबर आजम का गरजा बल्ला
पूर्व दिग्गज की तरफ से लताड़ मिलते ही बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में बाबर आजम का बल्ला जमकर चला है. उनके शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 103 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 73.78 की स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 11 चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला.
Yet again another poor shot from Babar Azam leads to his dismissal pic.twitter.com/PoDK69vfkP
— PctMedia (@PctMediaa) September 11, 2026
जोश टंग के बने शिकार
दूसरी पारी में बाबर आजम को जोश टंग ने अपना शिकार बनाया है. उनका शानदार कैच कॉक्स ने पकड़ा. इससे पहले पहली पारी में बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह केवल सात रन ही बना पाए थे. उस दौरान भी उन्हें टंग ने ही बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था.
यह भी पढ़ें- शतक ने दिया धोखा! 95 पर पहुंचकर मसूद के साथ हो गया खेला, फिर भी पारी देख लोग दे रहे शाबाशी, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं